{"_id":"5f95651b2c40fb1fc33dcb3c","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-corona-death-cases-in-shimla-and-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मौत के मामलों में कांगड़ा को पीछे छोड़ शिमला नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मौत के मामलों में कांगड़ा को पीछे छोड़ शिमला नंबर वन
Mon, 26 Oct 2020 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा को पीछे छोड़कर जिला शिमला कोरोना डेथ में सबसे आगे हो गया है। जिला शिमला में 63 लोगों की कोरोना से जान चली गई है। डेथ रेट में जिला कांगड़ा शुरू से अब तक सबसे आगे था। इस जिले में 61 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। बीते दिन शनिवार को एक साथ 3 मौत के मामले आने से जिला शिमला का आंकड़ा बढ़ गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक कोरोना से 245 मौतें हो चुकी हैं। एक्टिव मामलों की बात करें तो मुख्यमंत्री के गृह जिले मंडी में सबसे ज्यादा एक्टिव मामले हैं। यहां 466 लोग अभी भी कोरोना से ग्रसित हैं। इनमें से कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं जबकि ज्यादातर घर में ही आइसोलेट हुए हैं। दूसरे नंबर में जिला शिमला है।
विज्ञापन
यहां एक्टिव मामलों की संख्या 372 है। प्रदेश सरकार ने कोरोना सैंपल लेने की संख्या बढ़ा दी है। जिला प्रशासन और जिला चिकित्सा अधिकारियों को सैंपल लेने के टारगेट दिए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि प्रतिदिन चार हजार से ज्यादा कोरोना के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन