{"_id":"5e8da9638ebc3e6f974af8d2","slug":"coronavirus-in-himachal-postmen-will-provide-services-wearing-hand-made-masks-of-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में कैदियों के हाथ से बने मास्क पहनकर सेवाएं देंगे डाकिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में कैदियों के हाथ से बने मास्क पहनकर सेवाएं देंगे डाकिये
Thu, 09 Apr 2020 10:45 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 महामारी से जूझ रहे प्रदेश के लोगों को इस लड़ाई को लड़ने में अब प्रदेश की जेलों में बंद कैदी भी मददगार साबित हो रहे हैं। हिमाचल की कंडा और नाहन सेंट्रल जेल में कैदी आम लोगों के लिए मास्क तैयार करने में जुटे हैं। आम लोगों को महज 10 रुपये में दो परतों वाला मास्क मुहैया कराने वाले जेल विभाग ने अब प्रदेश डाक विभाग के आर्डर पर 11 हजार मास्क तैयार किए हैं। इन्हें पहनकर जरूरी सेवाओं में शामिल डाक विभाग के डाकिये अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
डीजी जेल सोमेश गोयल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की जेलों में हर दिन साढ़े तीन हजार से ज्यादा मास्क बनाए जा रहे हैं।
अभी तक जेल में कैदी 60 हजार मास्क तैयार कर चुके हैं, जिन्हें किराना की दुकानों में बेहद सस्ते दामों पर मुहैया कराया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न विभाग भी अपने कर्मचारियों के लिए मास्क खरीद रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से फिलहाल अन्य तरह के काम बंद है क्योंकि आर्डर नहीं मिल रहे हैं। लेकिन, कैदी खुद ही लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मास्क बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन