फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid19 cases latest update for august 26

CoronaVirus in Himachal: प्रदेश में डॉक्टर समेत 190 नए पॉजिटिव मरीज, दो और लोगों की मौत

Wed, 26 Aug 2020 11:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Aug 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid19 cases latest update for august 26
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में बुधवार को कोरोना ने दो और लोगों की जान ले ली। चंबा के जुलाहकड़ी के 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अमृतसर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि पालमपुर के फरेड की रहने वाली 43 वर्षीय महिला की मौत टांडा मेडिकल कॉलेज में हुई। प्रदेश में अब तक कोरोना से 31 जानें जा चुकी हैं। चंबा के बुजुर्ग के पिछले दिनों सर्दी, जुकाम और बुखार के लक्षणों के बाद सैंपल लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिजन उन्हें इससे पहले ही उपचार के लिए अमृतसर ले गए थे, जहां पर बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती पालमपुर के फरेड की महिला की सर्जरी होनी थी। इस बीच महिला की मौत हो गई। महिला की टेस्ट सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में बुधवार को 190 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सिरमौर 56, हमीरपुर 18, चंबा 13, सोलन 30, ऊना 12, शिमला 16, कांगड़ा 16, कुल्लू 12, बिलासपुर में 16, किन्नौर में एक पॉजिटिव मामला आया है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5306 पहुंच गया है। सक्रिय मामले 1467 हैं। अब तक 3777 मरीज ठीक हो चुके हैं। बुधवार को 29 और मरीज ठीक हुए। कोरोना से 31 की मौत हो गई है। 62 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। कुल जिले में सेना के तीन जवानों समेत 12 नए मामले आए हैं।  तीनों जवान 14 अगस्त को आए थे और क्वारंटीन में थे। इनमें दो महाराष्ट्र और एक जवान आंध्र प्रदेश से लौटा था। 
विज्ञापन


उधर, नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब का एक वरिष्ठ सहायक कोरोना संक्रमित पाया गया है। संपर्क में आने वाले अस्पताल प्रभारी समेत आठ स्टाफ सदस्यों को होम आईसोलेट किया गया है। अस्पताल पांवटा साहिब कार्यालय तीन दिन तक सील रहेगा। सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर ने कहा कि पांवटा अस्पताल में आपातकाल कक्ष व ओपीडी सुचारू रूप से चलते रहेंगे। सोलन जिले में देर शाम एक साथ 30 नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एक डॉक्टर और उनके दो बेटों समेत जिले में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। ऊना शहर के वार्ड आठ का 80 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 65 वर्षीय बहन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस परिवार में एक महिला पहले ही कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन शर्मा ने जिला में  नए कोरोना मामलों की पुष्टि की है।  बता दें कि ऊना जिला में संक्रमितों की संख्या 405 हो गई है। इसमें से 299 रिकवर और 106 एक्टिव केस है। 

सोलन जिले में बुधवार को कोरोना के 30 नए मामले सामने आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इन नए मामलों में 29 की रिपोर्ट सीआरआई कसौली से आई है, जबकि एक निजी लैब से पॉजिटिव आया है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 13 मामले परवाणू से हैं, जबकि 10 बद्दी से, दो मामले अर्की, दो  सोलन, दो नालागढ और एक मामला एमएमयू क्षेत्र से है। एक गर्भवती महिला कोविड पॉजिटिव हुई है, जबकि चार यात्री व एक निजी लैब से पॉजिटिव आया है। देर रात हमीरपुर जिले में भी एक साथ 18 नए मामले आए हैं। 

कोरोना को मात देकर लौटा किडनी पीड़ित मरीज

कोविड-19 को मात देकर सुंदरनगर के चतरोखडी निवासी राकेश कुमार स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। राकेश कुमार किडनी रोग से ग्रसित हैं और उनका नियमित रूप से डायलिसिस होता है। पिछले दिनों इन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई तो परिजनों ने उपचार के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने संदेह होने पर राकेश कुमार का कोरोना सैंपल लिया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

साथ ही उसकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। अन्य जितने भी मोहल्ले के लोग थे, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन विपरीत स्थितियों में भी किडनी की समस्या से जूझते हुए राकेश कुमार ने अपनी इच्छाशक्ति से कोविड-19 को मात देकर के स्वस्थ होकर दिखा दिया कि यह बीमारी आपके जज्बे और हौसले को आजमाती है। उनकी पत्नी भी स्वस्थ हो गई है। राकेश कुमार ने नेरचौक मेडिकल कालेज में स्थापित कोविड सेंटर के सभी चिकित्सकों की सराहना की है।

मजबूती से लड़ रहे कोरोना के खिलाफ जंग : सीएम

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कोरोना के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जा रही है, लेकिन विपक्षी शोर मचाने का प्रयास कर रहा है। विपक्ष को लोकतंत्र में कहने का अधिकार है। इस पर उन्हें कोई एतराज नहीं है, लेकिन हकीकत को जानना भी जरूरी है। शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सीएम ने कहा कि हिमाचल में कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर विपक्षी कई तरह की बातें कर रहे हैं।

कहना आसान है, लेकिन करना बहुत कठिन होता है। कहा कि ऊना जिले के साथ लगते पंजाब राज्य में ही कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति बेहद खराब है। राजस्थान में भी यही स्थिति है। महाराष्ट्र की हालत भी देख सकते हैं। बड़े राज्यों में हिमाचल बेहतरीन स्थान पर है। हिमाचल से नीचे केवल कम आबादी वाले राज्य हैं। 

जयराम के खास हनुमानों में से एक : बलबीर
चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि वह जयराम ठाकुर के खास हनुमानों में से एक हैं। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने क्षेत्र के लोगों की मांग को देखते हुए अंब को नगर पंचायत अधिसूचित किया है। सीएम ने कोरोना से निपटने को लेकर इंतजाम करने के लिए डीसी ऊना संदीप कुमार की भी तारीफ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed