फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid19 cases and deaths latest update, teacher tested positive in mandi

CoronaVirus in Himachal: प्रदेश में 58 नए मामले, 23 और शिक्षक पॉजिटिव

Wed, 03 Feb 2021 09:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Feb 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid19 cases and deaths latest update, teacher tested positive in mandi
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में 23 और शिक्षकों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंडी जिले में 22 और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे अभिभावकों और शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है। मंडी जिले में बुधवार को भी 23 शिक्षकों समेत कोरोना के 31 नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पांच शिक्षक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डैहर और चार शिक्षक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल करसोग के हैं। अन्य संक्रमित सुंदरनगर और जोगिंद्रनगर से हैं।

विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के 58 नए मामले हैं। मंडी 31, शिमला सात, हमीरपुर दो, ऊना पांच, सोलन एक, सिरमौर चार, किन्नौर दो, कांगड़ा में 6 आए हैं। हालांकि बुधवार को किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है जोकि राहत की बात है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 57646 पहुंच गया है। सक्रिय मामले बढ़कर 409 हो गए हैं। अब तक 56252 मरीज ठीक हो चुके हैं और 969 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


वहीं, स्कूल खुलने के तीन दिन बाद ही बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं की एक मिड-डे मील वर्कर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना महामारी के कारण दस माह तक प्रदेश भर के स्कूल बंद रहे। एक फरवरी को ही प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद स्कूल खुले हैं। बुधवार को डिडवीं पाठशाला में कार्यरत मिड-डे मील वर्कर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्कूल में हड़कंप मच गया। डिडवीं स्कूल में कार्यरत दो मिड-डे मील कार्यकर्ताओं का बुधवार को भोटा पीएचसी अस्पताल में रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक कार्यकर्ता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोटा पीएचसी की डॉक्टर इंदु पठानिया ने कहा कि मिड-डे मील वर्कर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूत्रों के अनुसार मिड-डे मील वर्कर ने मंगलवार को आठवीं कक्षा के 32 विद्यार्थियों को खाना भी परोसा था। डिडवीं टिक्कर स्कूल की प्रधानाचार्य किरण बाला ने कहा कि स्कूल की मिड-डे मील वर्कर की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। स्कूल को 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है और बच्चों को होम आइसोलेशन में रहने के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में सैनिटाइजेशन करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed