{"_id":"60255d228ebc3ee97c56f5f0","slug":"coronavirus-in-himachal-covid19-cases-and-deaths-latest-update-for-feb-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 32 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 32 नए मामले
Thu, 11 Feb 2021 10:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
कोरोना(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। चंबा में 62 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में कोरोना वायरस के 32 नए मामले आए हैं। ऊना जिले में 10, मंडी नौ, कांगड़ा छह, किन्नौर तीन, शिमला दो, सिरमौरऔर चंबा में एक-एक नया मामला आया है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 58112 पहुंच गया है। कोरोना के सक्रिय मामले 493 हैं। अब तक 56630 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 977 की मौत हुई है।
विज्ञापन
उधर, कांगड़ा जिले में नर्सिंग कॉलेज में सात फरवरी को 16 प्रशिक्षु नर्सों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद अन्य स्टाफ की सैंपलिंग के बाद 10 फरवरी को नर्सिंग कॉलेज में 31 नर्सों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई। कॉलेज में अभी तक 268 स्टाफ और प्रशिक्षु नर्सों की सैंपलिंग की गई है। अभी तक कुल 47 प्रशिक्षु नर्सों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन