फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   CoronaVirus in Himachal: covid19 cases and deaths latest update for december 05

CoronaVirus in Himachal: 11 पॉजिटिव मरीजों की मौत, 799 नए मामले

Sat, 05 Dec 2020 10:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid19 cases and deaths latest update for december 05
कोरोना जांच को सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 11 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। चंबा के बरौर निवासी 67 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने डीसीएच टांडा में दम तोड़ दिया। टांडा मेडिकल कॉलेज में बैजनाथ के 85 वर्षीय बुजुर्ग और निजी अस्पताल में मुहाल के 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मंडी के रिवालसर में मृतक का मौत के बाद कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लाहौल-स्पीति में एक 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। शिमला में चार कोरोना पॉजिटिवों की मौत हुई है। मृतकों में एक पुरुष 40 वर्षीय, दूसरा 63 वर्षीय, जबकि एक वृद्ध 83 वर्षीय शामिल है।  एक 70 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है। सोलन जिले में 58 और 73 वर्षीय  दो संक्रमितों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


उधर, शनिवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के 799 नए मामले आए हैं। शिमला में 243, मंडी 131, कांगड़ा 113, सोलन 84, चंबा 52, बिलासपुर 49, हमीरपुर 40,  किन्नौर 22, कुल्लू 25, लाहौल-स्पीति 20, सिरमौर 11  और ऊना में 9 नए मामले आए हैं।  इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 44405 पहुंच गया है। 8247 सक्रिय मामले हैं। 35403 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 711 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मंडी के लडभड़ोल क्षेत्र में 48 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें 40 कर्मचारी चूल्ला बिजली प्रोजेक्ट के हैं। इसमें एक एसडीओ भी शामिल हैं।  सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।         

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed