फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid 19 deaths and cases latest update for october 31

CoronaVirus in Himachal: प्रदेश में 9 संक्रमितों की मौत, 310 के पार पहुंचा आंकड़ा

Sat, 31 Oct 2020 10:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal:  covid 19 deaths and cases latest update for october 31
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में 9 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शनिवार को दो और सुंदरनगर अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित महिला ने दम तोड़ा। मृतकों 52 पुराना मंडी निवासी वर्षीय सहायक विद्युत निरीक्षक, कुल्लू जिले के भुंतर क्षेत्र के छजरा निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग  और सुंदरनगर के भोजपुर बाजार की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें एक महिला की कोविड -19 टेस्ट रिपोर्ट मौत के बाद पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


आईजीएमसी में शिमला के खलीणी की रहने वाली 62 वर्षीय प्रवासी महिला की मौत हो गई। वह मजदूरी करती थी और ब्रॉड डेड थी। मौत के बाद डॉक्टरों ने कोविड-19 सैंपल लिया। ट्रू नेट टेस्ट मशीन पर देर शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि आइसोलेशन वार्ड में शिमला के ही कृष्णानगर निवासी 72 साल के एक अन्य मरीज की भी मौत हो गई है। यह करीब 20 दिन से अस्पताल में दाखिल था और कई बीमारियों से पीड़ित था। नोडल ऑफिसर डॉ. राहुल गुप्ता ने पुष्टि की है। वहीं, 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कल छाती में दर्द की शिकायत के बाद आईजीएमसी लाया गया था, लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद महिला के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


उधर, कांगड़ा खैरा के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग व्यक्ति की पालमपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। बुजुर्ग 29 अक्तूबर को पालमपुर के निजी अस्पताल में भर्ती था और कई बीमारियों से ग्रस्त था। 30 अक्तूबर को बुजुर्ग संक्रमित पाया गया था और अचानक शाम को उसकी मौत हो गई।  सोलन में भी दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। प्रदेश में शनिवार कोरोना वायरस के 271 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 61, कांगड़ा 38, शिमला 38, सोलन 24, सिरमौर 20, ऊना में 12, बिलासपुर 11, कुल्लू 43, चंबा 8, लाहौल-स्पीति 5, हमीरपुर 6 और किन्नौर 5 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 22059 के पार पहुंच गया है। करीब 2880 सक्रिय मामले हैं। अब तक करीब 18838 मरीज ठीक हो गए हैं। 312 से अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कांगड़ा जिले में दो महिला डॉक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed