{"_id":"6125e344cbceab719d4028ab","slug":"coronavirus-himachal-govt-increased-restrictions-now-50-percent-people-will-be-able-to-attend-the-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल सरकार ने बढ़ाईं बंदिशें, समारोह में शामिल हो सकेंगे 50 फीसदी लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल सरकार ने बढ़ाईं बंदिशें, समारोह में शामिल हो सकेंगे 50 फीसदी लोग
Wed, 25 Aug 2021 11:59 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:59 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना मामले बढ़ने के चलते सरकार ने भीड़ को लेकर सख्ती कर दी है। शादी समेत अन्य तरह के समारोह व कार्यक्रमों में अब कुल क्षमता के 50 फीसदी लोग ही शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
कोरोनावायरस(सांकेतिक)
- फोटो : PIB
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना मामले बढ़ने के चलते सरकार ने भीड़ को लेकर सख्ती कर दी है। अब इंडोर और आउटडोर में होने वाले सभी सामाजिक, शैक्षणिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, शादी समेत अन्य तरह के समारोह व कार्यक्रमों में अब कुल क्षमता के 50 फीसदी लोग ही शामिल हो सकेंगे। सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश देश के डिग्री कॉलेजों में एक सितंबर से नियमित कक्षाएं लगेंगी। कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। वहीं अब पांच सितंबर तक विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। सरकार ने चार सितंबर तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। पांच सितंबर को रविवार का अवकाश है। कैबिनेट ने 30 अगस्त तक विद्यार्थियों के स्कूल आने पर लगाई रोक को एक सप्ताह और बढ़ा दिया है। इस दौरान स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
शिक्षकों और गैर शिक्षकों का स्कूलों में आना अनिवार्य रहेगा। नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की चार सितंबर को फर्स्ट टर्म परीक्षा ऑनलाइन होगी। एक या दो सितंबर को दोबारा प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में कोरोना संक्रमण के मामलों की समीक्षा करने के बाद स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए खोलने का आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन