{"_id":"5e8b54a48ebc3e768e08a626","slug":"coronavirus-himachal-govt-can-decide-on-salary-cut-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन कटौती पर फैसला ले सकती है हिमाचल सरकार, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन कटौती पर फैसला ले सकती है हिमाचल सरकार, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 07 Apr 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Apr 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री, मंत्रियों और सभी सांसदों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती के फैसले के बाद मंगलवार को हिमाचल सरकार भी इस पर फैसला ले सकती है। सोमवार शाम केंद्र सरकार की ओर से लिए गए फैसले के बाद आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंत्रिमंडल के साथ बैठक कर इस पर निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन
इसको लेकर सचिवालय में कैबिनेट की बैठक चल रही है। सूत्रों का कहना है कि वेतन कटौती को लेकर नेता प्रतिपक्ष को भी साथ में लेने का प्रयास किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायकों के अलावा सरकार श्रेणी एक और श्रेणी दो के अधिकारियों के वेतन में भी कटौती पर फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
वहीं 15 अप्रैल से हवाई सेवाएं बहाल करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गगल हवाई अड्डा के यातायात प्रभारी गौरव कुमार ने बताया किहवाई अड्डा प्राधिकरण की ओर से 15 अप्रैल से हवाई अड्डे को यातायात के लिए तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन