{"_id":"5e74ea468ebc3e78ba605878","slug":"coronavirus-effect-govt-and-private-buses-will-not-ply-in-himachal-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस का असर: हिमाचल में भी नहीं चलेंगी सरकारी और निजी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस का असर: हिमाचल में भी नहीं चलेंगी सरकारी और निजी बसें
Fri, 20 Mar 2020 09:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Mar 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों को मास्क बांटते संस्था के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने बाहरी राज्यों के लिए परिवहन सेवाएं बंद कर दी हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर समेत अन्य राज्यों के लिए हिमाचल से 10 फीसदी यानी इक्का-दुक्का बसें भेजी जाएंगी। ये बसें भी तभी चलेंगी यदि सवारियां हों। कोरोना वायरस के चलते सरकार ने यह कदम उठाया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में 22 मार्च को परिवहन सेवाएं ठप रहेंगी। सिर्फ आवश्यक वाहनों की आवाजाही होगी।
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले माल वाहक व अन्य जरूरतमंद वाहनों पर यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। सरकार ने हिमाचल में 21 मार्च आधी रात से आगामी आदेशों तक परिवहन सेवाएं 50 फीसदी तक सीमित करने का फैसला लिया है। साथ ही बसों में ओवरलोडिंग नहीं की जा सकेगी। बसों में सीटिंग क्षमता को सामान्य से 70 फीसदी तक सीमित कर दिया गया है।
विज्ञापन
रक्तदान शिविरों पर रोक, अस्पताल में आकर दें खून
सरकार ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे अस्पतालों में जाकर रक्तदान करें, जिससे प्रदेश के अस्पतालों में खून की कमी न हो। कोरोना के चलते खुले में रक्तदान शिविर में रोक लगाई गई है। सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि वह खून देने से पहले युवा की पहचान आवश्यक कर लें। कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से हिमाचल लौटे लोगों से खून नहीं लिया जा सकता है।
विज्ञापन