{"_id":"5eb2a9c41d518e02cc3b97fd","slug":"coronavirus-driver-helper-of-freight-carriers-vehicles-will-not-go-home-for-14-days-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: अब 14 दिन तक घर नहीं जाएंगे मालवाहक वाहनों के चालक-हेल्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: अब 14 दिन तक घर नहीं जाएंगे मालवाहक वाहनों के चालक-हेल्पर
Wed, 06 May 2020 05:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 May 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल और अन्य राज्यों में जाने वाले मालवाहकों के चालक व हेल्पर 14 दिन तक अपने घर नहीं जाएंगे। वे या तो यूनियन के कमरे में रहेंगे या गाड़ियों में। इन्हें क्वारंटीन नहीं किया जाएगा, जिससे प्रदेश में मालवाहकों की आवाजाही बनी रहे। सरकार ने मालवाहक ट्रकों के साथ जाने वाले क्लीनरों की सुरक्षा को लेकर ट्रक यूनियन तथा बाहरी राज्यों से माल मंगवाने वाले कारोबारियों को एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
ट्रक चालकों को हैंड सैनिटाइजर, साबुन और बेहतर क्वालिटी के मास्क दिए जाएंगे, जिससे वे कोरोना संक्रमण से अपना बचाव कर सकें। चालकों और क्लीनरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि ट्रक में हेल्पर के अलावा अन्य कोई व्यक्ति नहीं बैठाया जाएगा। यदि निरीक्षण में कोई अन्य व्यक्ति बैठा पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोरोना संकट के चलते प्रदेश में प्रदेश के बाहर कुछ चालकों को क्वारंटीन के लिए परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
मालवाहकों के चालक और हेल्पर 14 दिन तक घर नहीं जाएंगे। उन्हें क्वारंटीन नहीं किया जा सकता है। उनकी सुरक्षा को लेकर पूरे इंतजाम किए हैं। चालकों की सुरक्षा के अलावा ट्रकों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। - कैप्टन जेएम पठानिया, निदेशक परिवहन विभाग
विज्ञापन