फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus death cases in himachal pradesh, two more patient died

हिमाचल में तीन और कोरोना संक्रमितों की मौत, 47 पहुंचा आंकड़ा

Thu, 03 Sep 2020 10:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
coronavirus death cases in himachal pradesh, two more patient died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से तीन और लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को सोलन जिले के बीबीएन में कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हो गई। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के परिजनों के साथ दोनों का अंतिम संस्कार करवाया। मानपुरा में किराये के मकान में रहने वाले यूपी का रहने वाला 28 वर्षीय व्यक्ति पिछले पांच दिन से खांसी व बुखार से पीड़ित था। बीती रात को सीने में दर्द होने पर उसे नालागढ़ अस्पताल लाया जहां पर कुछ समय के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक का कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। 

विज्ञापन


गुरुवार सुबह नालागढ़ अस्पताल में बद्दी की कंपनी का 45 वर्षीय कर्मचारी बीमारी की हालत में लाया गया। चिकित्सकों ने उसकी जांच की तो वह मृत पाया गया। इस व्यक्ति को भी पिछले एक सप्ताह से बुखार व खांसी थी। सुबह तड़के जब उसकी हालत ज्यादा खराब हुई तो उसे नालागढ़ अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात को फार्मा उद्योग में बतौर एचआर मैनेजर सेवारत एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीएमओ डॉ. केडी जस्सल ने कोरोना से मौत की पुष्टि कर बताया कि दोनों का प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में परिजनों के साथ कोविड प्रोटोकॉल के तहत नालागढ़ में ही अंतिम संस्कार कराया गया।  इसके साथ ही प्रदेश में कारोना से मौत का आंकड़ा 46 पहुंच गया है।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में गुरुवार को 177 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन जिले में एक साथ 42 नए मामले आए हैं। बिलासपुर में 12, शिमला में 11, किन्नौर में 8, हमीरपुर 13, कांगड़ा में 31, ऊना 19, सिरमौर 27, मंडी 11,कुल्लू दो और चंबा में 1 पॉजिटिव केस आया है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6615 पहुंच गया है। 1708 सक्रिय मामले हैं। 4814 मरीज ठीक हो गए हैं। गुरुवार को 98 और मरीज ठीक हो गए। 45 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लोगों से अपील करते हुए कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  राजधानी शिमला के राम बाजार में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed