{"_id":"5e8c7a7c8ebc3e77496f0c73","slug":"coronavirus-american-tourists-sent-to-chandigarh-252-people-still-stranded-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला से 35 अमेरिकी पर्यटक चंडीगढ़ भेजे, 252 लोग अभी भी हिमाचल में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला से 35 अमेरिकी पर्यटक चंडीगढ़ भेजे, 252 लोग अभी भी हिमाचल में फंसे
Tue, 07 Apr 2020 06:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Apr 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन से देश-विदेश के कई पर्यटक अभी भी हिमाचल में फंसे हैं। हालांकि 35 अमेरिकी पर्यटक मंगलवार को धर्मशाला से दो वोल्वो बसों से चंडीगढ़ भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया चंडीगढ़ से ये लोग विशेष विमान से अपने देश रवाना होंगे। इससे पहले भी धर्मशाला और कुल्लू से विदेशी पर्यटकों को भेजा जा चुका है। इसके बावजूद अभी भी 252 पर्यटक हिमाचल में फंसे हैं।
विज्ञापन
इनमें से 102 विदेशी है। देश में लॉकडाउन के चलते सरकार ने इन्हें प्रदेश के विभिन्न होम स्टे में ठहराया है। पर्यटन निगम इनके खाने-पीने का ध्यान रख रहा है। कांगड़ा जिले से अभी तक 87 विदेशी पर्यटकों को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन