{"_id":"642c43204c06625f140b2795","slug":"coronavirus-306-coronavirus-3-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: हिमाचल में 306 नए कोरोना पॉजिटिव, सरकार अलर्ट, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: हिमाचल में 306 नए कोरोना पॉजिटिव, सरकार अलर्ट, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य
Tue, 04 Apr 2023 09:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Apr 2023 09:04 PM IST
सार
प्रदेश में प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना के मामलों के लेकर सरकार अलर्ट है। अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित मरीजों और तीमारदारों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक)।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना के मामलों के लेकर सरकार अलर्ट है। अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित मरीजों और तीमारदारों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी लोगों को मास्क पहने की सलाह दी गई है। बढ़ते कोरोना के मामलों के लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में भी प्रस्तुति दी। बैठक में 10 और 11 अप्रैल को कोविड अस्पतालों में माक ड्रिल किए जाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा ने प्रस्तुति के दौरान कैबिनेट को बताया कि हिमाचल में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 1,493 हो गई है। मंगलवार को प्रदेश के अस्पतालों में 306 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज दर्ज किए गए। विशेषकर बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्गों को एहतियात बरतने को कहा गया है। कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा अस्पताल प्रबंधन को एडवाइजरी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
जिला मंडी में 296, कांगड़ा 252, हमीरपुर 239, शिमला 179, बिलासपुर 157, सोलन 89, सिरमौर 83, चंबा 73 किन्नौर 16, लाहौल स्पीति 12 और ऊना 13 कोरोना सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन