{"_id":"5e6c91b48ebc3ea7f62d5341","slug":"corona-virus-namaste-in-bjp-karya-samiti-baithak-in-paonta-sahib-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हाथ नहीं मिलाएंगे, नमस्ते से होगा अभिवादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हाथ नहीं मिलाएंगे, नमस्ते से होगा अभिवादन
Sat, 14 Mar 2020 01:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में नेता और कार्यकर्ता हाथ नहीं मिलाएंगे। हाथ जोड़कर नमस्कार से अभिवादन करेंगे। पांवटा में 15 और 16 मार्च को बैठक होगी। इसमें कोरोना वायरस को लेकर इस तरह की कई सावधानियां बरती जाएंगी। नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए हाथ धोने की विशेष व्यवस्था होगी। सभी को सैनिटाइजर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आयोजन स्थल पर एंटी वायरस का छिड़काव भी किया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित मंत्रिमंडल, विधायक, सांसद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष सहित लगभग 400 लोग मौजूद रहेंगे। भाजपा के शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर बैठक में तमाम सावधानियां बरती जाएंगी।
विज्ञापन
बैठक में आने वालों को पार्टी की ओर से एक बैग देने की परंपरा है। इसमें पार्टी से जुड़े दस्तावेज दिए जाते हैं। इस बार बैग के साथ कोरोना वायरस से बचाव के लिए गाइडलाइन का पंफलेट और सैनिटाइजर भी दिया जाएगा। बैठक में कोई हाथ नहीं मिलाएगा। आयोजन क्षेत्र में एंटी वायरस का छिड़काव किया है। शनिवार को भी छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन