{"_id":"5e8455938ebc3e72b0243894","slug":"corona-virus-himachal-update-nine-year-old-mannat-gave-835-rupee-to-dc-for-helping-poors","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन्नत ने पॉकेट मनी से निकाले 835 रुपये, कहा- डीसी अंकल को दे दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन्नत ने पॉकेट मनी से निकाले 835 रुपये, कहा- डीसी अंकल को दे दो
Wed, 01 Apr 2020 02:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 01 Apr 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टक्का गांव की नौ वर्षीय मन्नत सिंह ने जेब खर्च से बचे 835 रुपये उपायुक्त संदीप कुमार को कोरोना से लड़ाई के लिए दान किए। चौथी में पढ़ने वाली मन्नत पुत्री ओंकार सिंह ने कोरोना के विरुद्ध प्रचार-प्रसार में लगे सूचना एवं जन संपर्क के वाहन को रोका और उन्हें कहा कि वह संकट की घड़ी में अपने जेब खर्च से बचे कुछ पैसे उपायुक्त ऊना को देना चाहती है।
विज्ञापन
मन्नत ने 10 और 20 रुपये के रूप में जमा धनराशि सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कर्मचारियों को सौंपी और कहा कि इसे डीसी अंकल को दे दें। बाद में सूचना एवं जन संपर्क के अधिकारियों ने 835 रुपये की धनराशि उपायुक्त ऊना को सौंपी। इस पर डीसी ने मन्नत का आभार जताया। डीसी ने कहा कि हालात संभलने के बाद वह मन्नत से मिलने उसके घर जरूर जाएंगे।
विज्ञापन