फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona virus: four more people arrived in Chamba from China, kept under surveillance

कोरोना वायरस: चीन से चंबा पहुंचे चार और लोग, निगरानी में रखे

Sat, 08 Feb 2020 10:33 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Feb 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Corona virus: four more people arrived in Chamba from China, kept under surveillance
मास्क लगाकर लोग - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से प्रभावित चीन से चार और लोग चंबा पहुंचे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से इसकी जानकारी सरकार को दी है। चंबा लौटने वाले लोगों की संख्या अब 2 से बढ़कर 6 हो गई है।

विज्ञापन


इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने काउंसलिंग के बाद कड़ी निगरानी में घरों में रखा है। हिमाचल लौटने वाले लोगों की संख्या 149 हो गई है। चीन और अन्य कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से जिन 55 लोगों को ऑब्जर्वेशन पर रखा था, इनमें से 33 लोगों के 28 दिन पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन


इन्हें विभाग ने लोगों से मिलने की अनुमति दे दी है, जबकि 89 लोगों का 14 दिन का समय पूरा हुआ है। इनमें भी बीमारी के लक्षण नहीं है। 25 मरीज ऐसे हैं, जो स्वास्थ्य विभाग के रडार पर हैं। इनका घर जाकर परीक्षण किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रदेश सरकार को पता चला है कि चीन में कोरोना से पीड़ित 1531 लोग ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि इस बीमारी का इलाज नहीं है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उधर कोरोना के खौफ के चलते धर्मशाला, मैक्लोडगंज और मनाली के होटलों में आक्यूपेंसी 15 से 20 फीसदी कम हुई है।

चीन और कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से हिमाचल लौटे लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। प्रतिदिन डॉक्टरों की टीम उनका चेकअप कर रही है। ऑब्जर्वेशन पर रखे कुछ लोगों को 28 दिन से ज्यादा समय हो गया है। अब उन्हें परिवार और लोगों से मिलने को कहा गया है। - विपिन परमार, स्वास्थ्य मंत्री 

वुहान से लौटा हिमाचल का छात्र केंद्रीय मंत्रालय की निगरानी में 

कोरोना वायरस के चलते हिमाचल का एक छात्र केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की निगरानी में है। इसे चीन के वुहान से विशेष विमान से 645 छात्रों और लोगों के साथ हरियाणा के गुरुग्राम लाया गया था। यहां आईटीबीपी कैंपस में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। शुक्रवार को ही केंद्र सरकार ने इसकी जानकारी हिमाचल सरकार को दी है। 14 फरवरी तक इस छात्र को ऑब्जर्वेशन पर रखा जाएगा। 

हिमाचल में कोई मामला नहीं : जयराम
शिमला। दिल्ली से चुनाव प्रचार कर लौटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। चीन से आने वालों की निगरानी की जा रही है और धर्मशाला में खासतौर पर इससे निपटने के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सीएम ने कहा कि दो एंबुलेंस ऐसे मरीजों को लाने ले जाने के लिए अलग से लगाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed