{"_id":"5ede15e48ebc3e907149cba7","slug":"corona-virus-fake-news-on-social-media-police-arrested-man-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया में कोरोना की झूठी खबर फैलाने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया में कोरोना की झूठी खबर फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
Mon, 08 Jun 2020 04:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 08 Jun 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने कोरोना को लेकर सोशल मीडिया में झूठी अफवाह फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने सात जून को सोशल मीडिया पर कुल्लू में एक ही परिवार के छह लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने की अफवाह अपलोड की थी।
विज्ञापन
इस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। कुल्लू पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए इसकी जांच शुरू की और झूठी अफवाह के आरोप में जिला मुख्यालय के साथ लगते व्यासर से युवक को गिरफ्तार किया। इसके बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की। कहा कि कोरोना को लेकर ऐसी झूठी अफवाहें न फैलाएं।
विज्ञापन