फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona virus actress neha dhupia movie shooting postponed

कोरोना वायरस ने रोके बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया के कदम

Thu, 19 Mar 2020 01:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 19 Mar 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
corona virus actress neha dhupia movie shooting postponed
neha dhupia

कोरोना के खौफ के चलते रिवासलर में रोड़ी फिल्म की शूटिंग नहीं हो पाई। इसके लिए बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और अन्य कलाकार आ रहे थे। कोरोना वायरस के खौफ के कारण शूटिंग रद्द कर दी गई। अब इसके लिए अगली तारीख तय की जाएगी। उधर, रिवालसर में शूटिंग की सूचना मिलते ही फिल्मी सितारों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक दिन भर जुटे रहे।

विज्ञापन


बुधवार को शूटिंग के लिए बॉलीवुड अदाकारा नेहा धूपिया समेत रोडीज स्टार कास्ट और क्रू मेंबर्स ने आना था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। शाम के समय इसकी सूचना मिलते ही प्रशंसक निराश हो गए। इससे पूर्व भी तीन धर्मों की स्थली एवं पर्यटन नगरी रिवालसर में फिल्म बरसात के कुछ एक दृश्य फिल्माए गए हैं। इसमें धमेंद्र के पुत्र बॉबी देयोल सहित अन्य सिने कलाकारों ने यहां शूटिंग की थी। 
विज्ञापन


फिल्म यूनिट के साथ आए प्रशांत महात्का ने कहा कि वह फिल्म के दृश्यों का फिल्मांकन करने के लिए जगह देखने आए थे। डायरेक्टर को जगह पसंद आने के बाद बुधवार को शूटिंग का कार्यक्रम था। फिल्म की पूरी यूनिट ने यहां आना था, लेकिन देश में फैल रहे कोरोना वायरस के कारण इसे रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed