फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   corona virse

नेपाल से आने वाले लोगों की बस अड्डे पर स्वास्थ्य जांच के आदेश

Thu, 05 Mar 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
corona virse
रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर तैनात होंगी स्वास्थ्य टीमें, एसडीएम ने दिए दिशानिर्देश
विज्ञापन

आईजीएमसी और डीडीयू अस्पताल करेंगे इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कोरोना वायरस के खौफ के चलते प्रशासन ने नेपाल से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के आदेश दिए हैं। आईजीएमसी और डीडीयू अस्पताल को आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन और स्थानीय बस अड्डे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात करने को कहा है। यह टीमें बाहर से शिमला आ रहे हर व्यक्ति की मौके पर ही स्वास्थ्य स्क्रीनिंग करेंगी। इसमें अगर कोई जुकाम बुखार से पीड़ित व्यक्ति है तो उसका सैंपल लिया जाएगा। नेपाल और अन्य राज्यों से आने वाले लोगों का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर लेने को कहा है। टेस्ट रिपोर्ट में अगर कोई संदिग्ध लगे तो उसे अस्पताल में दाखिल करवाना होगा।
खासतौर पर नेपाल से आने वाले नेपालियों की स्वास्थ्य जांच प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा है। एसडीएम शिमला शहरी नीरज चांदला ने यह निर्देश अस्पताल प्रबंधन को जारी किए हैं। शिमला में कोरोना वायरस का सबसे अधिक खतरा नेपाल से शिमला आने वाले नेपालियों से बताया जा रहा है। नेपाल बार्डर से लेकर यहां तक कहीं भी इनकीस्वास्थ्य जांच नहीं हो रही है। इतना पता भी नहीं चल पा रहा है कि शिमला में नेपाल से रोजाना कितने नेपाली पहुंच रहे हैं। जमीनी स्तर पर निर्देश कितने कारगर साबित होते हैं यह देखना होगा। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए दावे तो बहुत किए जा रहे हैं लेकिन महकमों की आपसी तालमेल की कमी की वजह से निर्देश फाइलों तक ही सीमित रह जाते हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर भी होगी जांच : चांदला
एसडीएम शहरी नीरज चांदला ने कहा कि नगर निगम, आईजीएमसी और डीडीयू अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि वह बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में खासकर नेपाल से आने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच मौके पर करें। कोई संदिग्ध लगे तो तुरंत अस्पताल में दाखिल करें। नगर निगम से कहा है कि वह बाहरी राज्यों से यहां सप्लाई होने वाले मीट के सैंपल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांस केे सैंपल भरे नगर निगम
जिला प्रशासन की ओर से नगर निगम आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि यहां मुर्गे और बकरे दूसरे राज्यों से आ रहे हैं। इनके मीट का सेवन बड़ी मात्रा में शिमला शहर में हो रहा है। बकरों और मुर्गे को काटने का काम अधिकांश नेपाली ही कर रहे हैं इन नेपालियों की तत्काल स्वास्थ्य जांच करवाई जाए। इसके अतिरिक्त मीट का सैंपल भी भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed