फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona vaccination latest update of Himachal, slot filled in five seconds

हिमाचल में वैक्सीन लगवाने के लिए मारामारी, चंद मिनटों में पैक हुए स्लॉट

Sat, 22 May 2021 09:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 May 2021 09:37 PM IST
सार

हिमाचल में 24 मई को 18 से 44 साल तक के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए दो दिन पहले स्लॉट बुकिंग करना जरूरी है। लेकिन कई जगहों पर यह महज 5 सेकंड में ही फुल हो गया। 

विज्ञापन
corona vaccination latest update of Himachal, slot filled in five seconds
कोरोना टीका(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 18 से 44 साल उम्र के लोगों में वैक्सीन लगवाने के लिए मारामारी चल रही है। 24 मई को लगाई जाने वाली वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक कराने के लिए शनिवार दोपहर ढाई से तीन बजे तक पूर प्रदेश में एक साथ कोविन पोर्टल खोला गया। इस दौरान कहीं कुछ सेकंडों तो कहीं चंद मिनटों में ही स्लॉट पैक हो गए।  

विज्ञापन


स्लॉट फुल होने के बाद लोग जिले में अन्य जगह स्लॉट बुक कराने में लगे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों की परेशानियों को देखते हुए सरकार ने स्लॉट खोलने का एक ही समय निर्धारित किया है। पहले जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर पोर्टल खोलते थे।
विज्ञापन


लोग पोर्टल खुलने से पहले ही मोबाइल से चिपके रहे, लेकिन लाखोें लोगों को मायूसी ही हाथ लगी। प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक निपुण जिंदल ने बताया कि लोगों ने स्लॉट बुक कर दिए हैं। 24 मई को लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। अभी तक इस उम्र के 40,343 लोगों को 17 और 20 मई को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर में मात्र 30 सेकंड में स्लॉट फुल 
हमीरपुर जिले में मात्र 30 सेकंड में स्लॉट फुल हो गया। सोलन में ढाई मिनट, कांगड़ा में 3 मिनट, शिमला जिले में 5 मिनट, चंबा में 10 मिनट, मंडी में 5 मिनट, कुल्लू में 10 मिनट, बिलासपुर जिले में एक से 5 मिनट, सिरमौर में 15 मिनट, ऊना में 5 मिनट में स्लॉट फुल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed