फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona: Superintendent of Police Office in Baddi and Police Station Seal in Barotiwala

कोरोना: एसपी कार्यालय बद्दी समेत बरोटीवाला पुलिस स्टेशन सील, बीबीएन में दो दिन रहेगा लॉकडाउन

Sat, 25 Jul 2020 09:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jul 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Corona: Superintendent of Police Office in Baddi and Police Station Seal in Barotiwala
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सोलन जिले में बरोटीवाला थाना समेत एसपी कार्यालय बद्दी को दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है। इसमें बरोटीवाला थाना में हत्या के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी और एसपी कार्यालय में पुलिस जवान कोरोना संक्रमित आया है, जिसके बाद एहतियातन थाना और एसपी कार्यालय को सैनिटाइज कर दो दिनों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बरोटीवाला में हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त आरोपी को 22 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस प्रशासन ने जब इसका कोरोना टेस्ट करवाया तो यह पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन


 इसके अलावा कोविड खतरे के बीच पुलिस जवानों की रैंडम सैंपलिंग की जा रही है, इसके तहत एक पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव आया है, जोकि फील्ड सहित एसपी कार्यालय में भी अपनी सेवाएं दे रहा था, इसमें अब सुरक्षा को देखते हुए एसपी कार्यालय को भी सील कर दिया है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी पुलिस कर्मियों के रैंडम सैंपलिंग करवाई जा रही है। इसी दौरान एक जवान का भी रैंडम टेस्ट करवाया गया था। जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया है। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


बद्दी-बरोटीवाला नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में 300 से ज्यादा कोरोना केस आने से प्रशासन आज से दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन कर रहा है। शनिवार रात 12 बजे से 28 जुलाई सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान लोगों के घर से निकलने पर पाबंदी रहेगी और वाहन भी नहीं आ-जा सकेंगे। प्रशासन जरूरी सामान की आपूर्ति घर द्वार पर करेगा। प्रशासन ने हरिपुर संडोली खाबड़ियां गांव में सामुदायिक संक्रमण के खतरे के मद्देनजर रविवार और सोमवार को संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते यहां स्थापित तीन हजार के करीब उद्योग बंद रहेंगे। इसमें कोरोना की दवा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवा बनाने वाले उद्योग भी शामिल हैं। फार्मा उद्योग बंद रहने से 600 करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रदेश दवा संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता का कहना है कि प्रदेश सरकार का लॉकडाउन का फैसला सराहनीय है लेकिन, इसे अगर बढ़ाना है तो पहले दवा उद्यमियों से विचार-विमर्श कर लेना चाहिए। पहले से ही उद्योग कोरोना की मार से बेहाल हैं।     
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed