फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Corona stopped foreign funding of 27 NGOs of Himachal

कोरोना ने रोकी हिमाचल के 27 एनजीओ की विदेशी फंडिंग

Tue, 20 Jul 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Jul 2021 05:00 AM IST
सार

आर्थिक मदद पाने वाली संस्थाओं को हर तीन महीने बाद इसकी सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय को देनी होती है। यह मदद इन संस्थाओं को सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य जैसी गतिविधियों के लिए दी जाती है।

विज्ञापन
Corona stopped foreign funding of 27 NGOs of Himachal
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोरोना महामारी से हुई विश्वव्यापी उथल-पुथल ने हिमाचल प्रदेश के 27 एनजीओ की विदेशी मदद पर भी ब्रेक लगा दी है। अप्रैल से जून की तिमाही में राज्य की कई गैर सरकारी संस्थाओं को आर्थिक सहायता नहीं मिली है। प्रदेश की इन संस्थाओं ने खुद यह खुलासा केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी सूचना में किया है। इनमें कांगड़ा जिले में दलाईलामा के नाम से चल रहा एक चैरिटेबल ट्रस्ट भी शामिल है। आर्थिक मदद पाने वाली संस्थाओं को हर तीन महीने बाद इसकी सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय को देनी होती है। यह मदद इन संस्थाओं को सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य जैसी गतिविधियों के लिए दी जाती है। कांगड़ा जिले में आठ एनजीओ न्यिंगपा बुद्धिस्ट चैरिटेबल इंस्टीट्यूट, सोसायटी फॉर एन्वायरनमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट, कर्मा द्रुबग्यू थारगे लिंग महायाना बुद्धिस्ट चैरिटेबल सोसायटी, दोरजोंग मोनास्टिक इंस्टीट्यूट चैरिटेबल ट्रस्ट, हिज होलीनेस द दलाईलामा चैरिटेबल ट्रस्ट, द बीड़ तिब्बतेन सोसायटी, तुशिता रिट्रीट पब्लिक चैरिटेबल सोसायटी और कम्यूनिटी ग्रोथ सोसायटी को यह विदेशी फंडिंग नहीं हुई है। 

विज्ञापन


शिमला जिले में हिमाचल प्रदेश वालंटरी हेल्थ एसोसिएशन, लोक कल्याण मंडल, माउंटेन फोरम हिमालयाज, मंडी जिले में रूरल टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट सेंटर, बोधिचित्रा फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट, दृगंग कग्युद ठेकचोक ओत्साल लिंग वेलफेयर सोसायटी, हिमालय इंटरनेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट और सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट एंड एक्शन को यह विदेशी मदद नहीं मिली है। सिरमौर जिले में सोसायटी फॉर सोशल एक्शन फॉर रूरल डेवलपमेंट, कम्यूनिटी एक्शन फॉर रूरल एक्सीलेंस, पीपल्स एक्शन फॉर पीपल इन नीड और एक्शन रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को विदेशों से आर्थिक सहायता नहीं मिली है। बिलासपुर जिले में मानव सेवा संस्था, सोशल एक्शन थ्रू रिसर्च सेंटर, सोलन जिले में सोसायटी फॉर सोशल अपलिफ्ट थ्रू रूरल एक्शन के अलावा चंबा जिले में एजूकेशन सोसायटी, कुल्लू जिले में एचपी महिला कल्याण मंडल, नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड और सोसायटी फॉर एडवांसमेंट ऑफ विलेज इकोनॉमी को विदेशी मदद नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed