फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   corona postive run away

कोरोना पॉजिटिव उपप्रधान घर से भागा, पुलिस ने पकड़कर कोविड सेंटर भेजा

Wed, 19 May 2021 11:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
corona postive run away
बिलासपुर। सदर उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत निचली भटेड़ का उपप्रधान कोरोना संक्त्रस्मित होने के बावजूद घर से भाग गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही उसे पकड़कर कोविड केयर सेंटर भेजा। उपप्रधान के खिलाफ बरमाणा थाना में मामला भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सदर उपमंडल के तहत निचली भटेड़ पंचायत का उपप्रधान अरुण चंदेल 13 मई को कोरोना संक्त्रस्मित पाया गया था। इसके बाद वह अपने घर में ही आइसोलेट था। बुधवार सुबह वह अपनी कार लेकर घर से भाग गया। बीडीसी सदस्य अमित कुमार ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नियम का उल्लंघन करते हुए भाग गया। इसकी सूचना अमित कुमार ने पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नौणी चौकी पर नाकाबंदी की और उपप्रधान को कार सहित पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर एंबुलेंस को बुलाया और कोरोना संक्त्रस्मित उपप्रधान को उसमें बिठाकर बिनौला स्थित कोविड केयर सेंटर पहुंचाया गया। जहां उसे आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि उपरोक्त मामले में निर्देशों की उल्लंघना करने पर कोरोना संक्त्रस्मित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed