फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Corona: Christmas Queen will not be elected in Manali even for the third year

कोरोना: मनाली में तीसरे साल भी नहीं चुनी जाएगी क्रिसमस क्वीन

Wed, 22 Dec 2021 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Dec 2021 06:49 PM IST
सार

2019 के बाद मनाली में क्रिसमस क्वीन स्पर्धा नहीं हो रही है। निगम के माल रोड स्थित होटल कुंजुम में 23 दिसंबर से लाइव म्यूजिक सिस्टम करवाया जाएगा। यह 30 दिसंबर तक चलेगा। जबकि 31 दिसंबर को लाइव म्यूजिकल सिस्टम मनाली के क्लब हाउस में होगा। 

विज्ञापन
Corona: Christmas Queen will not be elected in Manali even for the third year
पर्यटन नगरी मनाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली में इस बार भी क्रिसमस क्वीन प्रतियोगिता नहीं होगी। कोरोना काल से पर्यटन निगम ने इस स्पर्धा को बंद कर दिया है। हालांकि 23 से 30 दिसंबर तक लाइव म्यूजिक सिस्टम कार्यक्रम होगा। जबकि मनाली क्लब हाउस में न्यू ईयर क्वीन चुनी जाएगी। इसके लिए मनाली में निगम के होटलों जहां 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है और नववर्ष तक ऑनलाइन बुकिंग भी आ रही है। 2019 के बाद मनाली में क्रिसमस क्वीन स्पर्धा नहीं हो रही है। निगम के माल रोड स्थित होटल कुंजुम में 23 दिसंबर से लाइव म्यूजिक सिस्टम करवाया जाएगा। यह 30 दिसंबर तक चलेगा। जबकि 31 दिसंबर को लाइव म्यूजिकल सिस्टम मनाली के क्लब हाउस में होगा।

विज्ञापन


इस दौरान यहां रात 12 बजे न्यू ईयर क्वीन भी चुनी जाएगी। कई तरह की प्रतियोगिताएं भी होंगी। पर्यटन विकास निगम मनाली के एजीएम बीएस ओक्टा ने कहा कि नए साल के जश्र को निगम पूरी तरह तैयार है। 2019 के बाद कोरोना के कारण मनाली में न तो क्रिसमस क्वीन स्पर्धा हो पाई थी और न न्यू ईयर क्वीन। इस बार क्लब हाउस में न्यू ईयर क्वीन चुनी जाएगी। इसके लिए ऑन लाइन बुकिंग शुरू हो गई है। होटल एसोसिएशन मनाली के मुख्य संरक्षक गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली के कई बड़े निजी होटलों में क्रिसमस के साथ नए साल का जश्न होगा। 
विज्ञापन


विंटर कार्निवल में 28 टीमों ने भाग लेने के लिए किया आवेदन
वहीं, दो से छह जनवरी तक मनाए जाने वाले राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल लगभग 28 टीमों ने आवेदन कर दिया है। विंटर कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष और एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल को इस बार भी मनाया जाएगा। कार्निवाल के लिए अभी तक कर्नाटक, मध्यप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, जम्मू-कश्मीर तथा प्रदेश की विभिन्न टीमों ने भाग लेने के लिए आवेदन किया है। जल्द ही कमेटी की ओर से इन्हें बुलावा पत्र मेल से भेजा जाएगा। विंटर क्वीन और वॉयस ऑफ कार्निवाल के प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन मनाली और अन्य राज्यों में भी किए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि विंटर कार्निवाल का उद्घाटन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे। वह देवी हिडिंबा के मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद झांकियों को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्निवाल का समापन शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed