युवा कांग्रेस के 4 नेताओं की बहाली पर गहराया विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में चार युवा कांग्रेस नेताओं की बहाली को लेकर विवाद गहरा गया है। युवा कांग्रेस ने भले ही इन नेताओं की बहाली कर दी है, परंतु प्रदेश कांग्रेेस ने इन नेताओं की घर वापसी पर पेच फंसा दिया है।
युवा कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस का फ्रंटल संगठन है और यह पीसीसी के अधीन ही काम करता रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने युवा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बाहर का रास्ता दिखाया है।
युवा कांग्रेस के जिन नेताओं की युवा कांग्रेस में घर वापसी की गई है, उनमें यदुपति ठाकुर, रवि ठाकुर, सुभाष ठाकुर और अमित शर्मा शामिल हैं। अब प्रदेश कांग्रेस ने इन युवा कांग्रेस नेताओं की बहाली को लेकर सवाल उठाए हैं। युवा कांग्रेस के पास इन चारों की बहाली का कोई अधिकार नहीं है।
अनुशासन समिति ही करती है बहाली : सुक्खू
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आईएन मेहता ने कहा कि इन युकाइंयों को बाहर करने से पहले पूरी प्रक्रिया अपनाई गई थी। ब्लॉक कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी की सिफारिश पर इनको प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बाहर का रास्ता दिखाया है।
इन पर विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ काम करने का आरोप है। ऐसी स्थिति में युवा कांग्रेेस के पास इन चारों की बहाली नहीं कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश कांग्रेस भी कांग्रेेस अनुशासन समिति की सिफारिश के बाद ही युकां नेताओं की बहाली की जा सकती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पार्टी से निकाले गए युवा कांग्रेस नेताओं की बहाली सिर्फ कांग्रेस की अनुशासन समिति की सिफारिश पर ही की जा सकती है।
उनका कहना है कि इन युवा कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया था। इस कारण इन्हें पार्टी से बाहर किया गया था।