फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Contractor caught stealing electricity, hpsebl imposed 16 thousand fine

बिजली चोरी करते पकड़ा ठेकेदार, बोर्ड ने लगाया 16 हजार जुर्माना

Mon, 13 Jan 2020 10:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टौणी देवी(हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टौणी देवी(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Jan 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Contractor caught stealing electricity, hpsebl imposed 16 thousand fine
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिजली उपमंडल कक्कड़ के तहत बौड़ू सेक्शन में पड़ते लहाड़ी (रोपड़ी) गांव में बिजली बोर्ड में तैनात आउटसोर्स कर्मचारी ने बिजली चोरी करते हुए ठेकेदार को पकड़ा है। बिजली बोर्ड ने उक्त ठेकेदार को 16 हजार 711 रुपये जुर्माना ठोका है। ठेकेदार पिछले कुछ समय से बिजली चोरी कर रहा था। ठेकेदार जावेद अख्तर ने अपनी गलती मानते हुए मौके पर ही जुर्माना राशि जमा करवा दी है।

विज्ञापन


    सोमवार सुबह जैसे कर्मचारी प्रवीण कुमार लहाड़ी (रोपड़ी) गांव में कांता देवी के घर बिजली के बिल की रीडिंग और बिल देने पहुंचा तो मीटर के हालात देख कर वह दंग रह गया। कांता देवी के परिवार का कोई सदस्य घर में नहीं रहता है। प्रवीण कुमार ने पाया कि मीटर की सील तोड़ तार लगा कर आगे सप्लाई ली गई है। आगे 132 केवी की ट्रांसमिशन लाइन के लिए टावर लगाने का काम चला हुआ था।
विज्ञापन


वहां जावेद अख्तर नाम के ठेकेदार की लेबर वेल्डिंग और खुदाई का काम कर रही थी। आउटसोर्स कर्मचारी प्रवीण ने सबसे पहले इसकी रिपोर्ट बिजली बोर्ड के जेई चंद्रकांत को दी। जेई ने तुरंत जूनियर टीमेट रिशव कुमार को मौके पर भेज रिपोर्ट करने को कहा। इसकी सूचना एसडीओ एवं एक्सईएन को भी दी गई। कर्मचारी प्रवीण को डराने और धमकाने के प्रयास भी होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज को जब इस चोरी का पता चला तो उन्होंने इस संबंध में क्षेत्र के एसडीओ सीएल शर्मा और जेई चंद्रकांत को मौके पर भेजा। बता दें के इससे पूर्व भी कर्मचारी प्रवीण ने एक चोरी का केस पकड़ा था।  एसडीओ सीएल शर्मा ने बताया कि विभाग की तरफ से तुरंत एक्शन लेते हुए ठेकेदार जावेद अख्तर को 16 हजार 711 रुपये जुर्माना डाला है। जिसका भुगतान ठेकेदार ने मौके पर ही कर दिया है। एक्सईएन केके भारद्वाज ने कहा कि पूरी रिपोर्ट मिलते ही दोषी व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी करने पर 16 हजार 711 रुपये जुर्माना डाला गया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड बिजली चोरों के साथ सख्ती से निपटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed