फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   contract employees will be regularised in himachal for march

तीन साल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारी इस दिन होंगे नियमित, अंशकालिकों का मानदेय बढ़ा

Fri, 22 Feb 2019 11:25 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 22 Feb 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
contract employees will be regularised in himachal for march

हिमाचल में तीन साल पूरे करने वाले हजारों अनुबंध कर्मचारी 31 मार्च के बाद नियमित होंगे। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना वीरवार को जारी कर दी। सीएम जयराम ठाकुर ने इसकी घोषणा अपने बजट भाषण में की थी। मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में भी इस पर फैसला ले लिया गया था। 

विज्ञापन


प्रदेश में अनुबंध कर्मचारी साल में दो बार नियमित होते हैं। वे कर्मचारी नियमित किए जाते हैं जो 31 मार्च और 30 सितंबर को तीन-तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लेते हैं।
विज्ञापन


कार्मिक विभाग ने वीरवार को 31 मार्च, 2019 और 30 सितंबर, 2019 को तीन-तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह नियमितीकरण की प्रक्रिया जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पूर्ण होगी। इसमें मौजूदा रिक्तियों को भी देखा जाएगा।

इसके लिए चरित्र प्रमाणपत्र और कर्मचारियों का व्यवहार भी देखा जाएगा। नियमितीकरण की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का भी गठन होगा। नियमित कर्मचारियों की प्रदेश में कहीं भी पोस्टिंग की जा सकती है। 

अंशकालिक कामगारों का मानदेय बढ़ा

हिमाचल के सभी विभागों, निगमों, बोर्डों, स्वायत्त संस्थानों में कार्यरत हजारों अंशकालिक कामगारों और दिहाड़ीदारों के मानदेय और दिहाड़ी में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बढ़ी हुई दरें एक अप्रैल से लागू होेंगी। अंशकालिकों का मानदेय तीन रुपये प्रति घंटे की दर से बढ़ाया गया है।

यानी यह अब 28.25 रुपये प्रति घंटे के बजाय 31.25 रुपये कर दिया गया है, जबकि दिहाड़ीदारों की कुल 182 श्रेणियों में इसे 25-25 रुपये के हिसाब से बढ़ा दिया गया है। श्रमिकों की 50 श्रेणियों के लिए इसे 225 से बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया गया है।

132 कुशल और अर्द्धकुशल श्रेणियों की दिहाड़ी भी अब बढ़कर 262 रुपये से 520 रुपये तक हो गई है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बजट घोषणा के बाद इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

इन श्रेणियों की दिहाड़ी इतनी बढ़ाई गई

जिन 50 श्रेणियों की दिहाड़ी 250 रुपये की गई है, उनमें बेलदार, मेट, माली, रसोइया, हेल्पर, स्वीपर, प्रोसेस सर्वर, चपरासी, चैनमैन, फायर वाचर, पाइप लाइनमैन, वाटरगार्ड, धोबी, दाई जैसी श्रेणियां शामिल हैं।

इसी तरह से 262 रुपये दिहाड़ी जिनकी की गई है, उनमें पंप आपरेटर, प्लंबर सेकंड क्लास सरीखी श्रेणियां हैं। व्हाइट वाशर, बार बाइंडर, चरानी जैसी श्रेणियों की दिहाड़ी 265 रुपये, कैनमैन की 277 रुपये, सुरक्षाकर्मी की 280 रुपये, टेलीफोन अटेंडेंट, इलेक्ट्रिक मिस्त्री, वेल्डर, स्टोर मुंशी, वन रक्षक, रिसेप्शनिस्ट, प्र

योगशाला सहायक, पटवारी, डाटा एंट्री आपरेटर, गेटकीपर, प्रूफ रीडर, फ ोटोग्राफर, कंडक्टर आदि श्रेणियों की दिहाड़ी 292 रुपये, ट्रैक्टर, जीप, कार, ट्रक, बुल्डोजर, रोड रोलर के ड्राइवर, सेकंड क्लास मिस्त्री आदि श्रेणियों की दिहाड़ी 305 रुपये, जूनियर ड्राफ्टमैन, जूनियर स्केल स्टेनो, कृषि प्रसार अधिकारी,

सहायक केमिस्ट, सहायक फोरमैन आदि श्रेणियों की 377रुपये, इन्वेस्टिगेटर, ऑक्शन रिकॉर्डर, कंप्यूटर आपरेटर आदि की 399 रुपये, इंस्ट्रक्टर की 430 रुपये, कनिष्ठ अभियंता, ड्राफ्टमैन, कोच आदि की 460 रुपये और हाइड्रो जियोलॉजिस्ट की 520 रुपये की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed