{"_id":"633852247e7498681357ba1a","slug":"consumers-will-get-half-a-kilo-extra-of-sugar-in-ration-depots-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fair Price Shops: दीवाली पर राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को आधा किलो अतिरिक्त मिलेगी चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fair Price Shops: दीवाली पर राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को आधा किलो अतिरिक्त मिलेगी चीनी
Sat, 01 Oct 2022 08:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 Oct 2022 08:15 PM IST
सार
प्रदेश में सरकारी राशन डिपुओं में 19.50 लाख राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर आधा किलो चीनी अतिरिक्त मिलेगी। इससे पहले दिवाली पर प्रतिव्यक्ति 100 ग्राम चीनी अतिरिक्त मिलती थी।
विज्ञापन
चीनी
- फोटो : iStock
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सरकारी राशन डिपुओं में 19.50 लाख राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर आधा किलो चीनी अतिरिक्त मिलेगी। इससे पहले दिवाली पर प्रतिव्यक्ति 100 ग्राम चीनी अतिरिक्त मिलती थी। इस बार प्रति कार्ड आधा किलो अतिरिक्त चीनी दी जाएगी, जो इसी माह के कोटे में उपभोक्ताओं को मिलेगी।
विज्ञापन
मौजूदा समय में डिपुओं में प्रति व्यक्ति 400 ग्राम चीनी मिलती है। गौर हो कि बाजार में चीनी 45 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि डिपुओं में एपीएल परिवारों को 30, बीपीएल व एनएफएसए परिवारों को 13 रुपये प्रतिकिलो चीनी मिलती है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि इस बार दीवाली पर प्रति राशनकार्ड उपभोक्ताओं को आधा किलो अतिरिक्त चीनी मिलेगी।
विज्ञापन