फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Consumers not getting pulses in PDS Ration Dipos in Himachal Pradesh

प्रदेशभर के सरकारी से डिपुओं से दालें गायब, उपभोक्ता परेशान

Thu, 18 Apr 2019 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 18 Apr 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Consumers not getting pulses in PDS Ration Dipos in Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

एक ओर बाजार में सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर खाद्य एवं आपूर्ति मामले विभाग के डिपुओं से दालें गायब हैं। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सूबे के साढेे़ 18 लाख उपभोक्ताओं को अप्रैल महीने की चार दालों का आधा-अधूरा कोटा भेजा है। इस कारण उपभोक्ताओं को डिपुओं में इस महीने एक भी दाल नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन


वहीं, कई उपभोक्ताओं को सिर्फ एक ही दाल मिल रही है। कई डिपुओं में माह की दाल, तो कइयों में सिर्फ पीले चने आए हैं। वहीं, कई डिपुओं में एक भी दाल की सप्लाई नहीं आई है। वैसे हर महीने डिपुओं में मंगू, माह, मसर और पीले चने की दालों में कोई तीन दालें उपभोक्ताओं को सस्ते दाम पर मिलती हैं, लेकिन अप्रैल महीने के कोटे में तीन दालें तो दूर एक भी बड़ी मुश्किल से मिल रही है।
विज्ञापन


कई डिपुओं में तो एक भी दाल नहीं मिल रही है, इस कारण उपभोक्ताओं को मायूस लौटना पड़ रहा है। उधर, खाद्य एवं आपूर्ति निगम धर्मशाला के एरिया प्रबंधक खेम चंद ने कहा कि डिमांड के अनुसार डिपुओं को दालों को कोटा नहीं गया है। दालों की सप्लाई आते ही डिपुओं को आपूर्ति भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed