फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Construction of Shimla-Dharamshala Fourlane hanged due to lack of budget

बजट नहीं मिलने से लटका शिमला-धर्मशाला फोरलेन का निर्माण

Tue, 10 Dec 2019 04:53 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Dec 2019 04:53 AM IST
विज्ञापन
Construction of Shimla-Dharamshala Fourlane hanged due to lack of budget
सांकेतिक तस्वीर

शिमला-धर्मशाला फोरलेन का कार्य केंद्र सरकार की ओर से बजट जारी न होने से लटक गया है। केंद्र सरकार की ओर से शिमला-धर्मशाला फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण पर भी रोक लगी है। इस फोरलेन की घोषणा को दो वर्ष से भी ज्यादा समय हो गया है लेकिन एनएचएआई इसका एक भी टेंडर नहीं करवा पाया है। 5000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले शिमला-धर्मशाला फोरलेन को एनएचएआई ने पांच पैकेज में बांटा हैं और हर पैकेज के लिए 1000 करोड़ का बजट रखने और सभी पैकेज के अलग टेंडर करने का दावा किया गया था।

विज्ञापन


दो वर्ष से ज्यादा समय बीत जाने पर भी अभी तक इस फोरलेन के एक भी पैकेज के लिए बजट जारी नहीं किया गया है। इस फोरलेन के बन जाने से शिमला से धर्मशाला को 8 की जगह 4 घंटे का समय ही लगेगा। एनएचएआई ने पैकेज नंबर-1 शिमला से भराड़ीघाट, पैकेज नंबर-2 भराड़ीघाट से भगेड़, पैकेज नंबर-4 हमीरपुर से ज्वालामुखी और पैकेज नंबर-5 ज्वालामुखी से धर्मशाला तक चार पैकेज की डीपीआर एनएचएआई ने सबमिट कर दी है। सिर्फ भगेड़ से हमीरपुर पैकेज नंबर-3 की अभी तक सबमिट नहीं की है।
विज्ञापन


इसमें एनएचएआई ने आगामी एक पखवाड़े में जमा करने कादावा किया है। इसके अलावा एनएचएआई ने ब्रह्मपुखर से कंदरौर सड़क को डबललेन करने का निर्णय लिया है लेकिन अभी तक फोरलेन के टेंडर न होने से इसका भी कार्य अधर में अटक गया है। शिमला-धर्मशाला फोरलेन के परियोजना निदेशक वाईए राउत ने बताया कि एनएचएआई ने चार पैकेज की डीपीआर जमा कर दी है। इस फोरलेन को बनाने के लिए अभी तक बजट जारी नहीं हुआ है। भूमि अधिग्रहण पर भी रोक लगी है। बजट मिलने पर ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed