फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Construction of Nauni-Bharadighat fourlane will start soon, work could not start due to lack of permission fro

HP Fourlane: नौणी-भराड़ीघाट फोरलेन का निर्माण जल्द, वन मंत्रालय की अनुमति के अभाव में शुरू नहीं हो पाया कार्य

Tue, 04 Mar 2025 11:23 AM IST
Krishan Singh गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर)
गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Mar 2025 11:23 AM IST
सार

करीब एक वर्ष से यह परियोजना केंद्रीय वन मंत्रालय की अनुमति के अभाव में रुकी हुई है, लेकिन अब मंत्रालय की हरी झंडी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Construction of Nauni-Bharadighat fourlane will start soon, work could not start due to lack of permission fro
फोरलेन(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौणी-भराड़ीघाट फोरलेन परियोजना के निर्माण की राह अब जल्द ही साफ होने वाली है। करीब एक वर्ष से यह परियोजना केंद्रीय वन मंत्रालय की अनुमति के अभाव में रुकी हुई है, लेकिन अब मंत्रालय की हरी झंडी मिलने की संभावना है। बीते दिनों चंडीगढ़ में क्षेत्रीय अधिकार प्राप्त समिति (आरईसी) की बैठक में परियोजना से जुड़ी वन विभाग की सभी आपत्तियों का समाधान किया गया है। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में केंद्रीय वन मंत्रालय की ओर से दर्ज करवाई गई सभी आपत्तियों पर चर्चा की गई और अब दिल्ली से इसकी अनुमति मिलने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संभावना है कि अगले एक-दो सप्ताह में इस परियोजना को मंजूरी मिल जाएगी।

विज्ञापन


करीब 17.5 किलोमीटर लंबी इस फोरलेन परियोजना का 640 करोड़ का टेंडर मार्च 2024 में गाबर कंपनी को दिया गया था। केंद्रीय वन मंत्रालय की अनुमति न मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। एनएचएआई ने दो बार केंद्रीय वन मंत्रालय की ओर से आपत्तियां दर्ज किए जाने के कारण फ़ाइल वापस भेज दी थी, लेकिन अब इन सभी आपत्तियों का समाधान कर लिया गया है। एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि नौणी-भराड़ी घाट फोरलेन परियोजना को इसी माह मंजूरी मिल जाएगी। जैसे ही अनुमति प्राप्त होगी, कार्य को तेजी से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा हमीरपुर-घुमारवीं फोरलेन और शालाघाट-तारादेवी फोरलेन परियोजनाओं के लिए सर्वे और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इन दोनों परियोजनाओं के टेंडर आगामी वित्त वर्ष 2025-26 में जारी कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed