फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Constable recruitment paper leak case: Two more accused from Kangra arrested, 54 candidates interrogated

कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला: कांगड़ा के दो और आरोपी गिरफ्तार, 54 अभ्यर्थियों से पूछताछ

Mon, 09 May 2022 09:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/हमीरपुर/कुल्लू/ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/हमीरपुर/कुल्लू/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 May 2022 09:48 PM IST
सार

पेपर लीक मामले में पुलिस ने सोमवार को 54 और अभ्यर्थियों से पूछताछ की है। अब तक जिला कांगड़ा और ऊना के 13 आरोपियों सहित पंजाब के मुकेरियां और उत्तराखंड के केशव नगर लबराहिमपुर से भी एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Constable recruitment paper leak case: Two more accused from Kangra arrested, 54 candidates interrogated
पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में आठ मई की रात को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक जिला कांगड़ा से संबंध रखते हैं। आरोपियों को कांगड़ा कोर्ट ने 13 मई तक रिमांड पर भेजा है। मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या 15 पहुंच गई है। उधर, पेपर लीक मामले में पुलिस ने सोमवार को 54 और अभ्यर्थियों से पूछताछ की है। अब तक जिला कांगड़ा और ऊना के 13 आरोपियों सहित पंजाब के मुकेरियां और उत्तराखंड के केशव नगर लबराहिमपुर से भी एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


आठ मई रात को एसआईटी की ओर से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंद्र सिंह निवासी कुठेड़ा तहसील जवाली और अभिषेक निवासी 39 मील शाहपुर, कांगड़ा के रूप में हुई है। उधर, हमीरपुर पुलिस ने सोमवार को उच्च अंक हासिल करने वाले करीब 28 अभ्यर्थियों से पूछताछ की। रविवार को भी एक अभ्यर्थी और उसके पिता समेत तीन लोगों से पूछताछ की है। कुल्लू जिले के 20 अभ्यर्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। उधर, ऊना जिले से एक युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच तेज हो गई है। 
विज्ञापन


लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को निशुल्क परिवहन सुविधा : जयराम
 पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को निशुल्क परिवहन सुविधा मुहैया होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने के लिए जारी किया गया अपना प्रवेश पत्र ही दिखाना होगा। उन्होंने कहा सरकार ने पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा करवाने के लिए कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दायरे में हमीरपुर का होटल, रिकॉर्ड जुटाया

पुलिस आरक्षी भर्ती पेपर लीक मामले में पूछताछ के दौरान हमीरपुर का एक निजी होटल भी जांच के दायरे में आया है। पुलिस ने होटल प्रबंधक से लिखित परीक्षा से कुछ दिन पहले होटल में ठहरे लोगों की जानकारी जुटाई है। सूत्रों के मुताबिक कुछ अभ्यर्थी परीक्षा से पूर्व की रात इस होटल में ठहरे थे। बताया जा रहा है कि बाहरी राज्य में पंजीकृत एक कार में कुछ लोग होटल परिसर तक आए थे। ये लोग पर्यटक थे या कोई और यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कार सवार लोगों ने होटल में ठहरे दो अभ्यर्थियों से लंबी बातचीत की थी।

शक की सुई इसलिए भी घूम रही है, क्योंकि दोनों युवक हमीरपुर के रहने वाले हैं। स्थानीय होने के बावजूद होटल में ठहरने का मतलब स्पष्ट नहीं हो रहा। क्या होटल के कमरे में इनकी पेपर को लेकर कोई डील हुई है या नहीं, यह भी जांच का विषय रहेगा। सोमवार को पूछताछ के बाद सभी अभ्यर्थियों को वापस भेज दिया गया है। मंगलवार को अन्य अभ्यर्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस अभ्यर्थियों से पूछताछ कर रही है। कुछ अभ्यर्थी मंगलवार को भी बुलाए गए हैं। हालांकि, उन्होंने होटल प्रकरण पर कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed