{"_id":"5bd46cd3bdec2269a77163e1","slug":"congress-will-win-all-four-lok-sabha-seats-mukesh-agnihotri","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जीतेगी लोकसभा की चारों सीटें : मुकेश अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जीतेगी लोकसभा की चारों सीटें : मुकेश अग्निहोत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Updated Sat, 27 Oct 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में चारों सीटें कांग्रेस पार्टी की झोली में होंगी। ये दावा नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने ज्वालामुखी में किया। उन्होंने ज्वालामुखी मंदिर में पवित्र ज्योतियों के दर्शन भी किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण हिमाचल की जनता तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में गैस सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को महंगाई, लचर कानून व्यवस्था और मोदी के झूठे वादों पर घेरेगी। कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी, हमारी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।
विज्ञापन
ऐसे में कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रही है। इसके तहत हर मुद्दे पर सरकार को घेरा जाएगा। प्रदेश में जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन हत्या, बलात्कार और महिला शोषण के मामले आ रहे हैं।