फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress will run program throughout the year on 75th Independence Day, BJP workers will hoist the national flag at every booth

75वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस साल भर चलाएगी कार्यक्रम, हर बूथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे भाजपा कार्यकर्ता

Sat, 14 Aug 2021 09:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Aug 2021 09:08 PM IST
सार

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है। वहीं,  भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों और हर बूथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 

विज्ञापन
Congress will run program throughout the year on 75th Independence Day, BJP workers will hoist the national flag at every booth
भाजपा-कांग्रेस

विस्तार

हिमाचल में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस सालभर विभिन्न कार्यक्रम चलाएगी। हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस ने कार्यक्रम भी तैयार किए हैं, जिससे सालभर स्वतंत्रता के 75वें साल को यादगार बनाया जा सके। इन कार्यक्रमों की सफल आयोजन के लिए प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री से भी विचार-विमर्श किया है। सह प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद को कांग्रेस सम्मानित करेगी। 15 अगस्त को जिलों और ब्लॉकों में स्वतंत्रता मार्च होगा। इसके पार्टी के नेता और पदाधिकारी प्रमुखता से हिस्सा लेंगे। इसका अलावा हाईकमान के साल भर के कार्यक्रमों को समय समय पर आयोजित किया जाएगा। दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी 15 अगस्त को सुबह 9.45 से नाज से लोअर बाजार होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों और हर बूथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राज्यभर में भाजपा की ओर से 70 हजार से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज बांटे जा रहे हैं। भाजपा हर बूथ, मंडल, जिलास्तर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को उठाकर यात्राएं भी निकाली जाएंगी। इस तरह से खालिस्तान समर्थकों को पार्टी की ओर से कड़ा जवाब दिया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज को नहीं फ हराने देने की खालिस्तान समर्थकों की धमकी के बाद भाजपा ने प्रदेश भर में जगह-जगह पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वह स्वयं इस कार्यक्रम में नाहन में रहेंगे। बस स्टैंड नाहन से दिल्ली गेट तक रैली निकलेगी। प्रदेशभर में भाजपा के 70 हजार कार्यकर्ता तिरंगा झंडा लहराएंगे। दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश महासचिव राकेश जम्वाल मंडी, त्रिलोक कपूर कांगड़ा और त्रिलोक जम्वाल शिमला में होने जा रहे कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed