{"_id":"5b8292ea42c792463903761c","slug":"congress-will-protest-against-center-and-himachal-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और हिमाचल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और हिमाचल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी कांग्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी की है। केंद्र की मोदी और राज्य की जयराम सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने कमर कस ली है। सीडब्ल्यूसी की गत दिनों दिल्ली में हुई बैठक से लौटने के बाद प्रदेश कांग्रेस ज्यादा सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ हर स्तर पर मोर्चा खोलने का फैसले लिया गया था। बैठक में भाग लेकर लौटे पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस को अधिक सक्रिय रहने को कहा है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि सीडब्ल्यूसी बैठक में बनी रणनीति के तहत ही युवा कांग्रेस ने गत शुक्रवार को सरकार के विरोध में विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। अब प्रदेश कांग्रेस ब्लॉकों में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध करेगी।
विज्ञापन
ब्लॉकों में आम जनता को भी कांग्रेस जागरूक करेगी। इसके बाद जिला स्तर पर कांग्रेस कमेटियां सरकार का विरोध करेंगी।प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कड़ा विरोध करेगी।
युवा कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी इसी कड़ी में था। युवाओं पर सरकार की नीतियों का ज्यादा असर पड़ रहा है। अब ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस सरकार का विरोध शुरू करेगी।