{"_id":"5e43ef758ebc3ee61045ef4b","slug":"congress-sevadal-will-carry-out-the-tiranga-yatra-on-14-kuldeep-rathore-will-leave-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सेवादल 14 फरवरी को निकालेगा तिरंगा मार्च, कुलदीप राठौर बिलासपुर से करेंगे रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सेवादल 14 फरवरी को निकालेगा तिरंगा मार्च, कुलदीप राठौर बिलासपुर से करेंगे रवाना
Wed, 12 Feb 2020 05:59 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Feb 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लालजी देसाई के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर देश में भारत जोड़ो तिरंगा मार्च निकालेगा। 75 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी। सेवादल के 101 सदस्यों का जत्था हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा करेगा। बिलासपुर से हमीरपुर तक तिरंगा मार्च निकाला जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि 14 फरवरी को सुबह 11:30 बजे तिरंगा मार्च को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर दौलत राम सांख्यान पार्क बिलासपुर से रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विधायक रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक डॉ. बाबूराम गौतम, डॉ. बीरूराम किशोर, बंबर ठाकुर, तिलक राज शर्मा और राजेश धर्माणी सहित जिला बिलासपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताग उपस्थित रहेंगे। सेवादल स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिवारों और उत्कृष्ट सेवा क्षेत्र के लोगों को सम्मानित करेगा। तिरंगा मार्च बिलासपुर से चांदपुर, कंदरौर होते हुए 21 किलोमीटर की दूरी तय कर घुमारवीं पहुंचेगा। रात्रि ठहराव घुमारवीं में होगा।
विज्ञापन
दूसरे दिन 15 फरवरी को घुमारवीं में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद परिवारों के सदस्यों एवं मूक बधिर छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व विधायक राजेश धर्माणी सहित ब्लॉक कांग्रेस के नेता उपस्थित रहेंगे। 16 मार्च को लदरौर में जन संवाद कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
17 फरवरी को तिरंगा मार्च के समापन पर 10:30 बजे कांग्रेस सेवादल के सदस्य जगवित्री भवन हमीरपुर से भोटा चौक होते हुए हमीरपुर बाजार की परिक्रमा करते हुए 11: 30 बजे गांधी चौक पहुंचेंगे। समापन पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई मुख्य अतिथि होंगे। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह, विधायक सुखविंद्र सुक्खू, इंद्र दत्त लखनपाल और विधायक राजेंद राणा विशेष अतिथि होंगे।