{"_id":"597ddb354f1c1b2a628b479a","slug":"congress-seva-dal-leader-anurag-sharma-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र-सुक्खू में चाटुकारों ने पैदा किए मतभेद: अनुराग शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र-सुक्खू में चाटुकारों ने पैदा किए मतभेद: अनुराग शर्मा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Sun, 30 Jul 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कुछ चाटुकारों के कारण मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू में विचारों को लेकर मतभेद पैदा हुए हैं। सरकार और पार्टी के बीच कोई मनभेद नहीं हैं। कहा कि प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे अनुभवी नेता हैं।
विज्ञापन
उनके हिमाचल में आते ही सरकार और संगठन में सब ठीक हो जाएगा। रविवार को सुंदरनगर में प्रदेश कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी की बैठक में अनुराग शर्मा ने यह बात एक सवाल के जवाब में कही। कहा कि प्रदेश में साढ़े चार के शासनकाल में मुख्यमंत्री ने विकास को नए आयाम दिए है।
विज्ञापन
इस कारण आज हिमाचल देश में विकास मॉडल बनकर उभरा है। गुड़िया प्रकरण में भाजपा ने मुख्यमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और सरकार को बदनाम करने की साजिश रची। गुड़िया का मामला सामने आते ही आरोपियों को दबोच लिया गया था।
विज्ञापन
मामले में एसआईटी भी बना दी थी। बाद में जनता की मांग पर सीबीआई को भी जांच सौंप दी, लेकिन भाजपा को यह सब रास नहीं आया। कहा कि विस चुनाव में सरकार को रिपीट करने में कांग्रेस सेवादल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर सेवादल के जिला मंडी प्रभारी प्रेम लाल गुड्डू, प्रदेश संगठक करतार सिंह जम्वाल और जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ब्रह्मदास चौहान भी उपस्थित रहे।