{"_id":"5b79713f42c79246633fce4f","slug":"congress-seva-dal-anurag-sharma-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा: अनुराग शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा: अनुराग शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। संगठन की जड़ें मजबूत करने के लिए प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन के प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे। कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस सेवादल की बैठक रविवार को फागू में आयोजित की गई।
विज्ञापन
इसमें संगठन से जुड़े अहम मसलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया। अनुराग शर्मा ने कहा कि कुसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस सेवादल का तीन दिवसीय कैंप लगाने का फैसला गया है। कांग्रेस सेवादल एक अनुशासित संगठन रहा है।
विज्ञापन
इसके प्रत्येक सदस्यों को अनुशासन में रहने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस मौके पर कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शक्त रामकश्यप, जिलाध्यक्ष हेमराज शर्मा, प्रताप कंवर, विश्वानंद भारद्वाज और सीमा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में रमेश शर्मा, वीरेंद्र जम्वाल, बलदेव ठाकुर, अनंतराम शास्त्री, भूपेंद्र सिंह, दर्शन दास, शोभाराम राज्टा, राजेश वर्मा, सेवकराम कश्यप, राधव और राजकमल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।