{"_id":"5b7d6f8542c792465c2c9ca6","slug":"congress-raises-relief-fund-for-kerala-flood-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाएगी राहत राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाएगी राहत राशि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 22 Aug 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता वीरवार को केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत राशि जुटाएंगे। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल केरल पीड़ितों के लिए राहत राशि जुटाओ अभियान शुरू करेंगी।
विज्ञापन
हाईकमान ने गत दिनों सीडब्लूसी की बैठक में फैसला लिया था कि कांग्रेस के सभी सांसद और विधायक केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए फंड भेजेंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने बताया कि हिमाचल कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में वीरवार को पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चलाए जा रहे राहत राशि जुटाओ अभियान का शुभारंभ करेंगी। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन