फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress raised the valor of brave soldiers by questioning the surgical strike

कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर वीर सैनिकों के शौर्य को कटघरे में खड़ा किया

Thu, 10 Nov 2022 11:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
Congress raised the valor of brave soldiers by questioning the surgical strike
सुजानपुर में आयोजित जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग, पूर्व मुख - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। चौगान मैदान सुजानपुर में बुधवार को चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की ताकत चाहे कितनी भी रही हो, लेकिन हमारे लिए खुद से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है। हमीरपुर फौजी परिवार बहुल जिला है। कांग्रेस के समय सैनिकों के पास बुलेट प्रूफ जैकेट और बर्फ में इस्तेमाल होने वाले अच्छे जूते नहीं थे। बॉर्डर पर बसे गांवों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जाता था। वन रैंक, वन पेंशन से फौजियों को 40 साल तक वंचित रखा गया। भाजपा ने वन रैंक, वन पेंशन के साथ एरियर भी दिया। कांग्रेस के नेता सेना प्रमुख का अपमान करती है। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर वीर सैनिकों के शौर्य को कटघरे में खड़ा करने का काम करती है कांग्रेस, जबकि भाजपा के लिए देश और देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसलिए आज देश में अस्त्र-शस्त्र बनाने का काम चल रहा है। कांग्रेस ने रक्षा घोटालों का तौर तरीका बना दिया था, भाजपा ने उसे बदला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुजानपुर से भाजपा के उम्मीदवार फौजी हैं, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए पूरा जीवन समर्पित किया। मैं सुजानपुर आया तो मुझे वीर जवानों के साथ नमस्ते करने का मौका मिला। हर दिवाली सैनिकों के बीच मनाता हूं। वीर जवानों को जन्म देने वाली वीर माताओं का कर्ज कोई नहीं चुका सकता। लेकिन सेवा का मौका जब-जब मिला भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इसलिए अब आप भी भाजपा प्रत्याशी को चुनाव जिताने में कोई कसर न छोड़ें।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed