फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress president sukhbinder singh sukhu statement

भाजपा ने गुमराह कर हथियाई सत्ता: सुक्खू

Mon, 20 Oct 2014 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी) Updated Mon, 20 Oct 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
congress president sukhbinder singh sukhu statement

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने नाचन कांग्रेस कार्यकताओं को एक जुटता का पाठ पढ़ते हुए अनुशासन में रह कर कार्य करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


बासा में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ की हड्डी है। प्रदेश में प्रार्टी को किसी व्यक्ति विशेष के नाम से नहीं जाना जाएगा बल्कि केवल कांग्रेस पार्टी के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन


हिमाचल में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के लिए महिलाओं, युवाओं और कर्मठ पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान दिया जाएगा। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सता में काबिज होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को गुमराह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मोदी सरकार को सता में पांच माह का समय हो चुका है लेकिन जनता के हक में कोई भी योजना नही बन पाई है। उल्टे कांग्रेस की चलाई नीतियों को ही आगे बढ़या जा रहा है। एफडीआई का विरोध करने वाली भाजपा सता में आने पर आज इसे बढ़ावा दे रही है।

चुनावी समय में मोदी ने काला धन लाने की वकालत की थी लेकिन आज दोषियों का नाम सार्वजनिक करने से कतरा रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि नाचन में जो अथाह विकास हुआ है वह कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय के लिए कांग्रेस का संगठन मजबूत हो इसके लिए बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी पकड़ बनाए।

इस मौके पर नाचन के पूर्व विधायक व एससीएसटी एवं महिला विकास निगम के अध्यक्ष टेक चंद डोगरा ने नाचन क्षेत्र में पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले समय नाचन के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर और गति प्रदान की जाएगी।


इस मौके पर नाचन के प्रभारी कुलदीप पठानिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, नाचन कांग्रेस अध्यक्ष टेक सिंह राघव, युका नेता संजू डोगरा, तारा ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष जगदीश रेडी, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक केशव नायक, नाचन युकां अध्यक्ष यादविंद्र, उपाध्यक्ष हेमंत ठाकुर, ब्रम्हदास चौहान, केसरी लाल, मनोज गुप्ता, कांता चंदेल, शिवानी, भारती, भीम सिहं ठाकुर व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed