फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress president rahul gandhi statement over ticket distribution in shimla

टिकट मांगने गए युवा नेता को राहुल गांधी ने दो टूक कहा- सर्वे के आधार पर बनाएंगे प्रत्याशी

Thu, 20 Dec 2018 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Dec 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
congress president rahul gandhi statement over ticket distribution in shimla

भाजपा की तर्ज पर अब कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को टिकट देने से पहले सर्वे कराएगी। सर्वे के बाद जिताऊ प्रत्याशियों को ही टिकट दिया जाएगा। तीन राज्यों में चुनाव जीतने के बाद पहली बार शिमला पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टिकट के चाहवानों  से दो टूक यह बात कही है।

विज्ञापन


छराबड़ा में राहुल गांधी से टिकट मांगने पहुंचे कांग्रेस के युवा नेता अमित नंदा से साफ कहा कि टिकट देने से पहले कांग्रेस सर्वे करेगी। प्रत्याशियों की पब्लिक में पकड़ और छवि को देखकर ही टिकट तय किए जाएंगे।
विज्ञापन


दोपहर 12:30 बजे छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा के नवनिर्मित घर में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स ने भी मुलाकात की। स्टोक्स के साथ प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं युवा नेता अमित नंदा भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

युकां और कांग्रेस सेवादल के नेता भी मिले

congress president rahul gandhi statement over ticket distribution in shimla

सूत्र बताते हैं कि स्टोक्स ने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ घर के बाहर लॉन में करीब दो घंटे तक बातचीत की। इस दौरान स्टोक्स ने नंदा को शिमला संसदीय क्षेत्र से पार्टी टिकट देने की पैरवी की। नंदा ने राहुल गांधी को अपना बायोडाटा भी सौंपा।

लेकिन राहुल ने साफ कहा कि सर्वे के आधार पर कांग्रेस इस बार प्रत्याशी तय करेगी। युवा कांग्रेस और सेवादल के नेताओं ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की। निजी होटल परिसर में बुधवार सुबह सवा दस बजे इन नेताओं ने मुलाकात की।

राहुल गांधी ने इन्हें लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने को कहा, ताकि पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके। युवा कांग्रेस की उत्तराखंड समन्वयक रिपना करसाई के नेतृत्व में दल ने करीब दस मिनट तक चर्चा की।

इस दौरान युकां नेताओं ने राहुल को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर बधाई भी दी। इस दौरान प्रदेश युकां सचिव  नरेंद्र पाल बिट्टू, चमन शर्मा, सोनू कहनूरी, कांग्रेस सेवादल की ऊ षा राठौर भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed