मोदी के बाद राहुल आएंगे हिमाचल, कांग्रेस की हार की करेंगे समीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दो दिन बाद ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शिमला आएंगे। वे 29 दिसंबर को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन शिमला में विधानसभा चुनाव में रहे तमाम पार्टी प्रत्याशियों और पदाधिकारियों की दो सत्रों में बैठकें लेंगे।
इन बैठकों में हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की हार की समीक्षा की जाएगी। ये जानकारी प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने दी है। राहुल गांधी का शिमला का दौरा तय होने के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता भी हरकत में आ गए हैं।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने बताया कि राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह साढे़ दस से एक बजे तक पहले सत्र की बैठक लेंगे। इसमें कांग्रेस के तमाम प्रत्याशियों और जिला अध्यक्षों को बुलाया गया है। राहुल तमाम प्रत्याशियों से बात करेंगे।
29 को हो सकता है नेता प्रतिपक्ष पर फैसला
जो जीते हैं उन्हें बधाई देंगे और जो हारे हैं उनसे हार के कारण पूछेंगे। इस बीच राहुल गांधी एक-एक करके भी कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों से बात कर सकते हैं। इसके बाद दूसरे सत्र की बैठक एक बजे से तीन बजे के बीच होगी।
इसमें राहुल पीसीसी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, फ्रंटल संगठनों और विभागों के प्रमुखों सबसे मुलाकात करेंगे। राहुल इससे पहले गुजरात भी जा चुके हैं और तीन दिन तक वहां चुनाव की समीक्षा कर चुके हैं।
29 दिसंबर को ही कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष पर भी फैसला ले सकती है। संभव है कि राहुल गांधी इस बारे में किसी तरह के संकेत देें। अभी तक यही माना जा रहा है कि वीरभद्र सिंह ही विपक्ष के नेता होंगे। राहुल इस पर स्थिति साफ कर सकते हैं, जिसके बाद पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में विधानसभा में विपक्ष का नेता तय हो सकता है।