{"_id":"5c9f615fbdec2214065a5d03","slug":"congress-president-in-district-bilaspur-will-be-appointed-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर जिला कांग्रेस में जल्द होगी कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर जिला कांग्रेस में जल्द होगी कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति
Sun, 31 Mar 2019 12:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का पुतला फूंकने के मामले में हाईकमान के कड़े रुख के बाद अब बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के सचिव विकास ठाकुर, डीसीसी बिलासपुर के उपाध्यक्ष सुशील कुमार और बिलासपुर डीसीसी के महासचिव गोपाल शर्मा में से किसी एक को कार्यकारी अध्यक्ष लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
कार्यकारी अध्यक्ष की तैनाती जल्द ही की जा सकती है। चंदेल की कांग्रेस में एंट्री की बातचीत के दौरान बिलासपुर में कांग्रेसियों ने पुतला फूंककर विरोध जताया था जिस पर हाईकमान ने कड़ा नोटिस लिया है। हाईकमान ने इस घटना के बाद बिलासपुर डीसीसी अध्यक्ष बंबर ठाकुर को दिल्ली तलब किया था।
विज्ञापन
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने बंबर ठाकुर से जवाब तलब कर पूछा कि जिला कांग्रेस कमेटी ने सुरेश चंदेल का पुतला क्यों और किसके इशारे पर फूंका जबकि चंदेल को कांग्रेस में लेने का मामला अध्यक्ष राहुल गांधी के पास विचाराधीन है।
विज्ञापन