फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   congress pradesh adhyaksh kuldeep rathore statement on himachal vidhan sabha election 2022

कुलदीप राठौर बोले- चुनाव मेरी अध्यक्षता में ही होंगे, सीएम का चेहरा हाईकमान करेगा तय

Mon, 10 Jan 2022 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 Jan 2022 06:07 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर विधायक विक्रमादित्य सिंह और सतपाल रायजादा के अलग-अलग बयानों के कारण उपजे विवाद को लेकर राठौर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में बहुत फर्क है। भाजपा में सिर्फ दो लोग बोलते हैं, बाकी तालियां बजाते हैं। कांग्रेस में ऐसा नहीं।

विज्ञापन
congress pradesh adhyaksh kuldeep rathore statement on himachal vidhan sabha election 2022
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं, इसलिए जाहिर है कि विधानसभा चुनाव भी उनकी अध्यक्षता में होंगे। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, यह हाईकमान और विधायक दल के नेता तय करेंगे। प्रदेश के जिन 22 विस क्षेत्रों में कांग्रेस कमजोर है, वहां मजबूत उम्मीदवार उतारे जाएंगे। जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से भी फीडबैक लिया जाएगा। जिस उम्मीदवार की साफ छवि होगी, चुनाव जीतने की क्षमता होगी और पार्टी के मापदंड को पूरा करते होंगे, ऐसे लोगों को चुनाव में मौका मिलेगा।

विज्ञापन


कहा कि किसी व्यक्ति विशेष की परिक्रमा करने से टिकट नहीं मिलने वाला। उन्होंने पार्टी में गुटबाजी की बातों को नकारते हुए कहा कि दिल्ली में कुछ कांग्रेस नेताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुलाकात को ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। कोई भी व्यक्ति शीर्ष नेताओं से मिल सकता है।
विज्ञापन


कहा कि देशभर में ओमिक्रॉन समेत कोरोना के मामले बढ़ने के बीच मंडी में प्रधानमंत्री की रैली में हजारों लोग जुटते हैं। 5 जनवरी को कैबिनेट बैठक में बंदिशों पर निर्णय होते हैं। अगले ही दिन मुख्यमंत्री बिलासपुर में रैली करते हैं। पीएम के सुरक्षा मामले में प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन और पुतला जलाते हुए कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करते हैं। सरकार और भाजपा के लोगों के लिए कुछ नियम हैं और विपक्ष के लोगों के लिए अलग नियम अपनाए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर विधायक विक्रमादित्य सिंह और सतपाल रायजादा के अलग-अलग बयानों के कारण उपजे विवाद को लेकर राठौर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में बहुत फर्क है। भाजपा में सिर्फ दो लोग बोलते हैं, बाकी तालियां बजाते हैं। कांग्रेस में ऐसा नहीं। कांग्रेस में किसी मुद्दे पर राय अलग-अलग हो सकती है। मीडिया में विक्रमादित्य के बयान का गलत मतलब निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed