फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress party will soon shortlist candidate for assembly election

इस दिन शॉर्ट लिस्ट होंगे कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम, हर हलके से मांगे तीन नाम

Sat, 14 Oct 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 14 Oct 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
congress party will soon shortlist candidate for assembly election

हिमाचल में आचार संहिता लगते ही भाजपा और कांग्रेस में टिकट आवंटन को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कमेटियों से हर हलके से तीन-तीन दावेदारों के नाम मांगे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने ब्लॉक और जिला कमेटियों से 14 और 15 अक्तूबर को बैठक कर प्रत्याशियों के नाम शॉर्ट लिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने कहा कि 14 अक्तूबर को ब्लॉक स्तर पर आवेदनों की छंटनी होगी। 
विज्ञापन


जहां दस से अधिक आवेदन आए हैं, वहां से सात मजबूत दावेदारों के नाम जिला कमेटी को भेजने होंगे। इसी तरह जहां आवेदन 10 से कम हैं, वहां से टिकट के पांच दावेदारों के नाम डीसीसी को शनिवार 14 अक्तूबर को शाम सात बजे तक भेजने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कमेटी इस दिन फाइनल करेगी नाम

congress party will soon shortlist candidate for assembly election

15 अक्तूबर को जिला कमेटियां वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से तीन-तीन मजबूत दावेदारों के नाम का पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेंगी। ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठकों में आवेदनों की छंटनी में कोई खानापूर्ति नहीं चलेगी।

पार्टी की ओर से हर ब्लॉक और जिले में पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगा दी गई है। यह निर्धारित समय पर पैनल कांग्रेस मुख्यालय को भिजवाएंगे। इन पैनल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी हाईकमान के समक्ष टिकट आवंटन के लिए प्रस्तुत करेंगे।

लिस्ट लेकर दिल्ली रवाना होंगे सीएम

congress party will soon shortlist candidate for assembly election
हिमाचल में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के टिकट फाइनल करने के लिए आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने स्क्रीनिंग कमेटी गठित कर दी है। राजस्थान के पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि पंजाब के विधायक विजय इंद्र सिंह और असम के सांसद गौरव गोगई को सदस्य बनाया गया है।

कमेटी ने शुक्रवार को ही अपना काम शुरू कर दिया है। हिमाचल कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार कर दी है। सूत्र बताते हैं कि पुराने अधिकांश विधायकों के नाम लिस्ट में शामिल है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शनिवार को लिस्ट लेकर दिल्ली जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद उनकी स्क्रीनिंग कमेटी के साथ बैठक होगी। इसमें प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की जाएगी।

 

इन दिन जारी हो सकती है पहली लिस्ट

congress party will soon shortlist candidate for assembly election

​पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को नादौन से ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। मुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष इस कमेटी के साथ टिकटों पर मंथन करेगी। प्रदेश महासचिव नरेश चौहान ने बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली रवाना हो गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री शनिवार को दिल्ली रवाना होंगे। 

कांग्रेस पार्टी शनिवार को देररात अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकता है। इसके चलते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को दिल्ली बैठक में बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed