फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress party national vice president rahul gandhi rally in himachal

राहुल गांधी हिमाचल में यहां करेंगे रैली, कांग्रेस ने तय किया स्थान

Wed, 04 Oct 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 04 Oct 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
congress party national vice president rahul gandhi rally in himachal

तमाम सियासी अटकलों और खींचतान के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के लिए स्‍थान निर्धारित कर दिया है। जिले के तीनों मंत्रियों के बीच मंगलवार शाम तक पंडोह और पड्डल मैदान के नामों पर चर्चा होती रही। पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा पड्डल मैदान में रैली के पक्षधर नहीं थे। 

विज्ञापन


कौल सिंह ठाकुर पड्डल में  रैली करवाने की वकालत कर रहे थे। इस कारण रैली स्थल तय नहीं हो पा रहा है, लेकिन आलाकमान के निर्देशों के बाद पड्डल को ही राहुल गांधी की रैली के लिए फाइनल किया गया है। 
विज्ञापन


उधर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा ने प्रेसवार्ता कर रैली में 50 हजार से अधिक भीड़ जुटाने का दावा किया है। रैली स्थल फाइनल होने के बाद उन्होंने कहा कि कहा कि सात अक्तूबर को मंडी में प्रस्तावित राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मोदी को रैली का जवाब देने आ रहे राहुल 

congress party national vice president rahul gandhi rally in himachal

मंडी जिला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली अहम मानी जा रही है। रैली पीएम मोदी की रैली के जवाब में होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रैली के माध्यम से पार्टी केंद्र सरकार से जवाब मांगेगी। इस दौरान मिशन रिपीट को लेकर जनता के समक्ष प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को रखा जाएगा। रैली के माध्यम से केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता के समक्ष रखा जाएगा।

डेढ़ करोड़ से संवरा पड्डल, फिर होगा ध्वस्त 
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के बाद ऐतिहासिक पड्डल मैदान की मरम्मत के लिए डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन मल्टीपर्पज मैदान होने के कारण इस मैदान को हर कार्य के लिए इस्तेमाल करने का प्रावधान है। चाहे कोई बड़ी रैली हो अथवा कोई मेला।

पीएम मोदी और सोनिया गांधी भी कर चुके हैं पड्डल में रैली 
पड्डल में इससे पहले भी कई ऐतिहासिक रैलियां हो चुकी हैं। यहां पीएम मोदी कुछ माह पहले ही बड़ी रैली कर चुके हैं। इसके अलावा लोक सभा चुनावों के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी यहां रैली कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed