{"_id":"5c8fb445bdec221425446309","slug":"congress-party-has-deployed-observer-for-four-seats-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने हिमाचल में चारों सीटों पर तैनात किए ऑब्जर्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने हिमाचल में चारों सीटों पर तैनात किए ऑब्जर्वर
Mon, 18 Mar 2019 08:37 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 18 Mar 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल में चार ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से दो और दिल्ली-चंडीगढ़ से एक-एक नेता की तैनाती ऑब्जर्वर के रूप में कर दी है।
विज्ञापन
पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने इस संबंध में लिखित आदेश भी जारी कर दिए हैं। प्रभारी रजनी पाटिल ने सोमवार को लिखित आदेश जारी कर उत्तराखंड के पूर्व विधायक जोत सिंह घनसोला को कांगड़ा संसदीय सीट के लिए ऑब्जर्वर लगाया है।
विज्ञापन
इनके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को शिमला आरक्षित संसदीय सीट, मंडी संसदीय सीट के लिए दिल्ली के राजीव गंभीर और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए चंडीगढ़ के पूर्व उप महापौर एचएस लक्की को ऑब्जर्वर तैनात किया है।
विज्ञापन