फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress panel discussion in the presence of ambika soni at rajiv bhawan shimla.

अब हिमाचल में कांग्रेस नेताओं ने की राहुल की खिलाफत

Sun, 08 Feb 2015 10:27 PM IST
Updated Sun, 08 Feb 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
congress panel discussion in the presence of ambika soni at rajiv bhawan shimla.

कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के पत्र का जवाब देने के लिए राजीव भवन शिमला में पैनल डिस्कशन के पहले दिन कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नीति पर ही सवाल खड़े कर दिए। प्रदेश के कुछ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस और एनएसयूआई जैसे संगठनों में टैलेंट हंट की नीति सही नहीं है।

विज्ञापन


नेता टैलेंट हंट से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच से ही उभरते हैं। कांग्रेस के कमजोर होने का भी यह एक कारण है। पार्टी के आगामी संगठनात्मक चुनाव में भी ग्राउंड लेवल के नेताओं को तभी तरजीह मिलेगी, जब टैलेंट हंट प्रक्रिया में बदलाव होगा।
विज्ञापन

60 नेताओं ने दिए कांग्रेस की मजबूती के टिप्स

congress panel discussion in the presence of ambika soni at rajiv bhawan shimla.

रविवार को सोनिया के चार सवालों का जवाब देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए पैनल डिस्कशन में 16 टेबल लगाए गए, जिन पर बैठे लगभग 60 नेताओं ने कांग्रेस की मजबूती के लिए अलग-अलग टिप्स दिए।

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव अंबिका सोनी विशेष रूप से मौजूद रहीं। पैनल डिस्कशन की शुरुआत में ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक महासचिव ने कहा कि कांग्रेस को युवाओं को फोकस कर नीतियां बनानी होंगी। नेता टैलेंट हंट से नहीं, बल्कि फील्ड से पार्टी के बीच से आते हैं।

फ्रंटल संगठनों की चुनाव प्रणाली पर सवाल

congress panel discussion in the presence of ambika soni at rajiv bhawan shimla.

इसके बाद प्रदेश महिला कांग्रेस की एक बड़ी नेत्री ने भी प्रदेश महासचिव के विचारों का समर्थन किया। कई अन्य नेताओं ने भी फ्रंटल संगठनों की चुनाव प्रणाली पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी अंबिका सोनी ने जब मीडिया से पूछा कि क्या कांग्रेस कार्यकर्ताओं का टैलेंट हंट से मतलब राहुल गांधी की चुनाव नीति से है।

इस पर उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं ने खुलकर बात रखी है। जो बातें भीतर हुई हैं, वही बाहर आनी चाहिए। वह यह मानने तो तैयार नहीं थीं कि कांग्रेस नेताओं का टैलेंट हंट न करवाने से मतलब राहुल गांधी की नीति से था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed